'इफ्तार से एक मिनट पहले तो...' एक बार फिर हसीन जहां ने पति को लिया आड़े हाथों, ईद के मौके पर निकाल दी भड़ास

Hasin Jahan Video: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां उनपर आरोप लगाने या फिर उन्हें टारगेट करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। ये बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होती है। बीते दिनों पोस्ट शेयर कर हसीन जहां ने ट्रोल्स को काफी कुछ सुना दिया था। अब ईद के मौके पर हसीन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फैंस की मानें तो एक बार फिर वे शमी पर निशाना साधने की कोशिश कर रही हैं।

दरअसल, इस बार शमी की पत्नी ने किसी न्यूज एंकर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रही है कि इफ्तार से कुछ देर पहले तो खजूर भी नही खाते ये सोचकर कि रोजा ना टूट जाए। फिर लोगों का हक खाते हुए डर क्यों नहीं लगता।

Hasin Jahan

इस पोस्ट पर शमी की पत्नी ने एक कैप्शन भी दिया है, जिसपर लिखा है कि जबरदस्त बात। अब देखते ही देखते ईद के मौके पर शमी की पत्नी का ये पोस्ट वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर कमेंट्स भी करने लगे। एक यूजर ने कहा कि लगता है शमी भाई ने पैसा नहीं दिया। एक ने कहा कि ये तो शमी भाई के पीछे ही पड़ी रहती है।

एक यूजर बोला कि अरे यार साफ साफ कहो कहना क्या चाहती हो। एक ने कहा कि लग रहा है जैसे कि शमी भाई ने इस महीने पेमेंट नहीं किया। ऐसे ही तमाम कमेंट्स से हसीन जहां का ये पोस्ट भरा पड़ा है।

बता दें कि इससे पहले भी हसीन जहां ने लोगों को कुत्ता कहकर बुलाया था। उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेटर की पत्नी हूं और तुम जैसे लोगों से मुझे ठेंगा भी फर्क नहीं पड़ता। पहली बार शमी कीपत्नी ने इतना खुलकर पोस्ट शेयर किया था, जिसे देखने के बाद फैंस भी काफी हैरान रह गए।

हसीन जहां अकसर अपने पति पर भड़ास निकालती रहती हैं। सोशल मीडिया पर वे कई पोस्ट शेयर करती हैं, जिसमें शमी ही उनका टार्गेट होते हैं। इस बार भी उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है, फैंस के मुताबिक उनका इशारा पति की ही तरफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+