वंदे मातरम…देशभक्ति में डूबी हसीन जहां, बेटी का VIDEO वायरल, फैंस ने पूछा सवाल

Hasin Jahan, Latest Instagram Video: भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। ब्रिटिश सरकार की लंबी गुलामी के बाद भारत ने आजादी हासिल किया था। ऐसे में हर साल धूमधाम से 15 अगस्त का जश्न मनाया जाता है। इस साल भी 15 अगस्त की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने वंदे मातरम का कैप्शन देते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो

मोहम्मद शमी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर हसीन जहां विवादित पोस्ट करती रहती हैं। लंबे समय से हसीन जहां और मोहम्मद शमी एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इन दोनों की एक बेटी भी हैं, जिनसे हाल ही में मोहम्मद शमी ने मुलाकात की थी। हसीन जहां ने अब बेटी का डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Hasin Jahan 1

फैंस पूछ रहे हैं सवाल

हसीन जहां के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि पहली बार आपने सही काम किया है। वहीं कुछ यूजर्स लगातार मोहम्मद शमी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हसीन जहां का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं हसीन जहां

कोलकाता के बीरभूम में जन्मी हसीन ने अपना बचपन बीरभूम के सेवरी में बिताया। उनकी पहली शादी उनके बचपन के दोस्त शेख सैफुद्दीन से हुई थी, जो बाबू स्टोर नाम से किराने की दुकान के मालिक थे। हसीन जहां की पहली शादी लंबे समय तक नहीं चली और तलाक हो गया। बचपन से ही उन्हें खेल और मॉडलिंग का शौक था। कोलकाता में रहते हुए उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया।

ऐसे हुई शमी से मुलाकात

इसी दौरान साल 2012 में उनकी मुलाकात मोहम्मद शमी से हुई, जब वह केकेआर टीम के लिए चीयरलीडर मॉडल के तौर पर काम कर रही थीं। इन दोनों का रिश्ता जल्दी ही परवान चढ़ गया। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 6 जून 2014 को अपने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। शमी के पिता के अनुरोध पर हसीन ने अपना मॉडलिंग करियर छोड़ दिया और एक गृहिणी बन गईं और अपने परिवार की देखभाल करने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+