'मेरी संपत्ति और पैसे हड़पना चाहता है,' हसीन जहां ने किस पर लगाया गंभीर आरोप? कौन लेना चाहता है प्रॉपर्टी

Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के जीवन में कुछ न कुछ चलता रहता है। दो दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनको किसी महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया था। इसके बाद उन पर केस दर्ज करने की खबरें आई थीं और बेटी का नाम भी आया था।

मीडिया में तमाम तरह की खबरें आने के बाद अब हसीन जहां सामने आई हैं और कुछ गंभीर बातें कही हैं। हसीन जहां ने मामले में अपनी बेटी का कोई हाथ नहीं होने की बातें कही हैं और सोशल मीडिया पर एक लम्बा पोस्ट करते हुए अपनी सफाई जारी की है।

hasin jahan

हसीन जहां ने लिखा कि मेरे खिलाफ साज़िश के तहत मीडिया में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, आप लोग उन्हें ज़रूर याद रखें। मैं कुछ दिनों में पूरे सबूतों के साथ इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करूंगी, इंशाअल्लाह।

आगे उन्होंने लिखा कि इसी तरह, मुझे और मेरी नाबालिग बेटी को 2021 में एक झूठे केस में फंसाया गया था और मीडिया में मुझे बुरी तरह बदनाम किया गया। मुझे यह तक संदेश भिजवाया गया कि मैंने शमी अहमद के खिलाफ जो केस दर्ज किए हैं, उन्हें वापस ले लूं। लेकिन मुझे अपने अल्लाह पर पूरा भरोसा और उम्मीद थी। मैं डरी नहीं। कोलकाता हाई कोर्ट ने उस झूठे केस को खारिज कर दिया, लेकिन तब मीडिया ने उस फैसले को कोई तवज्जो नहीं दी।

Hasin Jahan का बड़ा आरोप

शमी की पत्नी ने आरोप लगाते हुए लिखा कि मैं एक अकेली औरत हूं, इसलिए हर कोई मुझे डराना चाहता है, मुझे मुश्किलों में डालना चाहता है, मेरी संपत्ति और पैसे पर कब्ज़ा करना चाहता है। कुछ दो कौड़ी के अपराधी अपनी राजनीति चमकाने के लिए जबरदस्ती मेरे साथ समस्या खड़ी करते हैं ताकि वे खुद को मीडिया में हाईलाइट कर सकें। लेकिन मैं न इन अपराधियों से डरती हूं, न उनके सामने झुकती हूं।

बेटियों को लेकर Hasin Jahan की प्रतिक्रिया

अंत में हसीन जहां ने अपनी बात समाप्त करते हुए लिखा कि इसी वजह से ये लोग मेरे खिलाफ साज़िश करते हैं, मेरी बेटियों की ज़िंदगी से खेलना चाहते हैं। मेरी बेटियां अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं, उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है, फिर भी मुझे परेशान करने के लिए मेरी मासूम बेटियों को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। आप लोग बताइए कि मेरी मासूम बच्चियों की क्या गलती है? मेरे खिलाफ की गई गैरकानूनी गतिविधियों और साज़िशों से मैं न कभी डरी हूं, न कभी डरूंगी, इंशाअल्लाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+