'मेरी बेटियों के खिलाफ साजिश, पुलिस में झूठी शिकायत', रात के 12 बजे Hasin Jahan के पास आया फोन, उड़े होश!
Hasin Jahan Instagram Post: भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोहम्मद शमी से लंबे समय से चल रहे विवाद और तलाक के मामलों के बीच हसीन जहां ने अब एक नया आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर दावा किया कि उनके खिलाफ प्लानिंग के तहत साजिश रची जा रही है।
आधी रात को आई कॉल, खुला बड़ा राज (Hasin Jahan Instagram Post)
हसीन जहां ने लिखा कि रात के ठीक 12:12 बजे उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम, सोनाटर इलाके से एक दंपति का फोन आया। इस कॉल में महिला रो रही थी और उसने बताया कि कुछ लोग हसीन और उनकी बेटियों को झूठे मामलों में फंसाने की योजना बना रहे हैं। आरोपों के मुताबिक, इलाके के एक वार्ड पार्षद के पति और उनके गुंडे इस साजिश में शामिल हैं।

झूठे केस में फंसाने की धमकी
हसीन ने आगे दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को गांजा और ब्राउन शुगर सप्लाई जैसे नशे के मामलों में झूठा फंसाने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मोहल्ले के कई लोगों को उनके खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अगर गवाही से इनकार किया गया तो सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाएं रोकने की धमकी दी जा रही है।
हसीन का करारा जवाब
हसीन जहां ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ऐसे लोगों की हिम्मत केवल लोगों के डर से बढ़ती है। उन्होंने साफ कहा कि "जब तक अल्लाह न चाहे, कोई भी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। देश का कानून भी इतना अंधा नहीं है कि किसी निर्दोष को यूं ही सजा दे दे।" उन्होंने एक बंगाली कहावत का हवाला देते हुए कहा कि ओटी बार बेरो ना झोरे पोरे जाबे यानी गलत रास्ते पर जाने वाला अंत में खुद गिर जाता है।












Click it and Unblock the Notifications