Hasin Jahan Net Worth: मोहम्मद शमी के पैसों से मजे करती हैं हसीन जहां? जानें कितनी करोड़ों की हैं मालकिन

Hasin Jahan Net Worth: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां अक्सर फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। दरअसल, हसीन जहां सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी मॉडलिंग, एक्टिंग और डांसिंग के जरिए पैसा कमाने वाली हसीन जहां इन दिनों कई अन्य तरीके से इनकम कर रही हैं। लिहाजा हसीन जहां सिर्फ मोहम्मद शमी के पैसों पर नहीं आश्रित है।

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं हसीन जहां (Hasin Jahan Net Worth)

कोलकाता स्थित फैशन डिज़ाइनरों के साथ अपने काम के लिए जानी जाने वाली हसीन जहां ने कई फैशन वीक में अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन किया है। हालांकि, हसीन की एक्टिंग स्किल्स भी तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने सॉरी फिल्म से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा और 2018 में फतवा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि एक्टिंग में उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं है।

Hasin Jahan 1

सोशल मीडिया पर बनाई अलग पहचान

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। @hasinjahanofficial नाम से उनके प्रोफाइल पर करीब 300k से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है। वह अपने फ़ॉलोअर्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हसीन जहां को अक्सर फैंस की तरफ से ट्रोल किया जाता रहा है। बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं हसीन जहां

अपनी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के बावजूद हसीन जहां ने खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने का काम किया। मोहम्मद शमी क्रिकेट से करोड़ों कमाते हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि हसीन अपनी कमाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अपने अलग हुए पति से हर महीने 1.3 लाख रुपये गुजारा भत्ता मिलता है। लेकिन इसके अलावा भी वह अलग-अलग तरीके से पैसे कमाती हैं।

हसीन की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 1 करोड़ रुपये (लगभग 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। इंस्टाग्राम पर अपनी हर पोस्ट या फेसबुक अपडेट के साथ हसीन अपने फॉलोअर्स को आकर्षित करती रहती हैं। लेकिन हसीन सिर्फ़ ज़िंदगी के ग्लैमरस पहलू के बारे में नहीं हैं। वह अपने निजी जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी अपने प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करती हैं, खास तौर पर शमी के साथ अपनी शादी के दौरान हुई घटनाओं को उन्होंने सरेआम शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+