हसीन जहां पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, छोटी उम्र में बेटी को भी फंसा दिया, जानिए पूरा मामला
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी से झगड़े के चलते अलग रहने वाली हसीन जहां की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हसीन जहां इस बार एक ऐसे मामले में फंस गई है, जिसके बारे में उन्होंने खुद नहीं सोचा होगा। हसीन जहां के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
हसीन जहां पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रहती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार किसी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने पर पड़ोसी से हसीन जहां की कहासुनी हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह चर्चा सोशल मीडिया पर काफी चल रही है।

हसीन जहां और उनकी बेटी के ऊपर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हसीन जहां को पड़ोसी से हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। हसीन जहां अपनी बेटी अर्शी के साथ मिलकर जमीन कब्जाने का प्रयास कर रही थीं।
पड़ोसियों ने जब विरोध किया, तो इन उन्होंने गुस्से में आप खो दिया और हमला कर दिया, बाद में खुद भी वीडियो बनाने लगीं। वीडियो में साफ़ तौर पर हसीन जहां का उग्र रूप देखा जा सकता है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद इस मामले में अब जांच शुरू कर दी है। हसीन जहां की बेटी अर्शी पर भी केस हुआ है, अर्शी पहले पति सैफुद्दीन की बेटी है।
Hasin Jahan को मिलते हैं लाखों रुपये
हाल ही में मोहम्मद शमी के साथ चल रहे केस में हसीन जहां को कलकता हाई कोर्ट से राहत मिली थी। उनको मिलने वाले गुजारा भत्ते की राशि 4 लाख करने का आदेश कोर्ट ने शमी को दिया था। इसमें हसीन जहां का हिस्सा डेढ़ लाख और बेटी आयरा का हिस्सा ढाई लाख है।
Hasin Jahan के तीन बच्चे
हसीन जहां के पहले पति सैफुद्दीन की दो बेटियां हैं। शमी की बेटी आयरा को मिलाकर हसीन जहां कुल तीन बच्चों की मां है। सैफुद्दीन की बेटियों की उम्र 18 या इससे ज्यादा हैं। शमी ने आज ही अपनी बेटी आयरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए हर पुराने लम्हे को याद किया और सोशल मीडिया पोस्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications