Hasin Jahan: 'अकेला हूं मैं,' हसीन जहां के बेहद करीब खड़ा ये शख्स कौन है? जन्मदिन को बना दिया खास

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां अक्सर अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बॉलीवुड का एक सुपरहिट गाना गाते हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में हसीन जहां और उनके साथ खड़ा एक शख्स बारी-बारी से गाना गाते नजर आ रहे हैं। दोनों जिस गाने को गा रहे हैं वह बॉलीवुड का एवरग्रीन सॉन्ग फिल्म- सत्यमेव जयते"(1987) का है। फिल्म में विनोद खन्ना और अनिता राज मुख्य भूमिका में हैं। यह गाना किशोर कुमार ने गाया है और इसके संगीतकार बप्पी लाहिरी हैं। गाने के बोल 'दिल में हो तुम, आंखों में तुम, बोलो तुम्हें कैसे चाहूं' काफी इमोशनल और दिल को छूने वाले हैं।'

hasin jahan latest instagram video

हसीन जहां ने वीडियो अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपलोड किया गया है, जिससे उन्होंने अपना दिन और भी खास बना दिया। इस वीडियो में हसीन जहां की मुस्कान और गाने के बोल उनके मनोबल और आत्मविश्वास को दिखाते हैं। यह देखने से यह साफ प्रतीत होता है कि वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं और खुद को खुशी देने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

वीडियो में उनके साथ खड़ा शख्स भी खास है। इस व्यक्ति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह शख्स कौन है? हालांकि, हसीन जहां ने इस व्यक्ति के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका साथ देने वाला यह शख्स उनका करीब प्रतीत होता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, और फैंस के रिएक्शन की भरमार है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि 'बस कर पगली रुलाएगी क्या, शमी भाई की याद आ रही है क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपने शमी के साथ गलत किया।' इसके अलावा ऐसे यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा है जिन्होंने जहां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैंं।

दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली।

जहां को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कई लोगों का मानना ​​है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है और संभवतः शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+