क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने किया सनसनीखेज खुलासा, किस पर लगाए गंभीर आरोप?
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) अक्सर अपने बेबाक और विवादित पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखती हैं। एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने सबको चौंका दिया है।
इस बार हसीन जहां ने सीधे तौर पर किसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनका निशाना मोहम्मद शमी नहीं, बल्कि कोई और है। इस पोस्ट में उन्होंने एक महिला का जिक्र करते हुए एक तीखी चेतावनी जारी की है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। हालांकि, उन्होंने कहीं भी महिला के नाम का खुलासा नहीं किया है।

हसीन जहां का सनसनीखेज पोस्ट
बुधवार, 10 सितंबर को हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने एक महिला को संबोधित किया। उन्होंने लिखा, 'तुम एक चरित्रहीन आदमी के साथ क्यों रह रही हो? क्या तुम्हारे अंदर कोई आत्म-सम्मान नहीं है?'
हसीन जहां ने आगे कहा कि जैसे वह अपने पति की कमाई पर सम्मान से जीवन जी रही हैं, वैसे ही उस महिला को भी अपने जीवन को सम्मान के साथ जीना चाहिए। उन्होंने उस महिला पर दूसरों के मर्द के साथ रहने का आरोप लगाया और कहा कि उसकी वजह से बाकी महिलाएं भी बदनाम होती हैं। हसीन जहां ने यह भी आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के साथ वह रह रही है, वह उसका इस्तेमाल कर रहा है और उसके सम्मान से खिलवाड़ कर रहा है।
अनाम महिला को दी ये सलाह
अपने पोस्ट में हसीन जहां ने उस महिला को सलाह दी कि वह उस आदमी से शादी कर ले, ताकि समाज में उसका सम्मान बना रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जवानी हमेशा नहीं रहती और अगर उस आदमी ने उसे ठुकरा दिया, तो वह अकेली रह जाएगी। हसीन जहां ने उस महिला को अपनी बुद्धि का उपयोग करने और किसी वकील से सलाह लेने की भी बात कही। पोस्ट के अंत में उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह हमेशा उस महिला के साथ खड़ी रहेंगी।
शमी और हसीन जहां का रिश्ता
बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां साल 2018 से अलग रह रहे हैं। हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने का फैसला किया था। उनकी एक बेटी भी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, शमी अपनी पत्नी और बेटी के लिए हर महीने 4 लाख रुपये देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications