VIDEO: 'औरतें मर्दों की पैर की जूती बनी हुई हैं', हसीन जहां ने वीडियो शेयर कर फिर किया बवाल
Haseen Jahan Instagram Video: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच बिगड़ते रिश्ते की कहानी अब तक कई मोड़ ले चुकी है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी शामिल थे। यह मामला मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा और इससे शमी की निजी और क्रिकेट करियर पर असर पड़ा।
हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो
हसीन जहां अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी और भावनाओं के बारे में जानकारी शेयर करती रहती हैं। इस दौरान वह अक्सर मोहम्मद शमी का जिक्र करती हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम वीडियो भी अपवाद नहीं है, जिसमें वह पुरुषों के प्रति अपना गुस्सा एक बार फिर जगजाहिर कर रही हैं।

शमी पर कसा तंज
हसीन जहां की सोशल मीडिया एक्टिविटी शमी के साथ उनके विवाद को बढ़ाने का काम करती रही है। अपने पोस्ट के ज़रिए वह अपनी शिकायतें व्यक्त करती हैं और शमी पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करती हैं, जिससे उनके फ़ॉलोअर्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग जाती है। उनके द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं।
'औरतें मर्दों की पैर की जूती बनी हुई हैं'
अपने हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में हसीन जहां ने महिलाओं के सामने आने वाले संघर्षों के बारे में बात की है। हसीन जहां ने महिलाओं को पुरुषों की हरकतों का शिकार बताया है। इस वीडियो के कैप्शन में हसीन जहां ने लिखा कि औरतें मर्दों की पैरों की जूती बनी हुई है सिर्फ औरतों की यही वजह है। देख लो औरतबाज़ो को समर्थन करते हुए, लेकिन औरते एक दूसरे की सपोर्ट करनी तो छोड़ो, एक दूसरे की जिंदगी में जहर घोलने में वह व्यस्त रहती है।
कमाल की रही है लव स्टोरी
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है। हसीन जहां एक मॉडल और पूर्व में एक चियरलीडर रह चुकी हैं, जबकि मोहम्मद शमी एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उनकी मुलाकात 2012 में हुई, जब हसीन ने शमी के साथ एक विज्ञापन में काम किया था। उनकी प्रेम कहानी धीरे-धीरे शुरू हुई और दोनों ने 2014 में शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications