क्या रोहित शर्मा ने ODI क्रिकेट को भी कह दिया अलविदा? इन्स्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई फैन्स की बैचेनी
Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सफेद गेंद क्रिकेट में कई धाकड़ उपलब्धियां हासिल की है। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वह सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट ही खेल रहे हैं। रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम के कप्तान हैं और इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की है।
इस बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया है, जिससे फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ने अपने हेलमेट का फोटो पोस्ट किया है। इससे अटकलें लगाई जाने लगी कि वह अब वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कहने का मन बना रहे हैं।

दरअसल रोहित शर्मा के हेलमेट के ऊपर कुछ खास लिखा हुआ है, ऐसा नम्बर है, जिसके बारे में फैन्स ने शायद ज्यादा गौर नहीं किया। उन्होंने अपने वनडे डेब्यू की तारीख और साल उस पर लिखकर पोस्ट कर दिया।
Rohit Sharma ने खेला नम्बर गेम
इससे अटकलें लगाई जाने लगी कि शायद वनडे से भी वह संन्यास लेंगे क्योंकि अब सिर्फ एक ही प्रारूप में वह खेलते हैं। उन्होंने 23-06-2007 लिखते हुए हेलमेट की स्टोरी लगाई थी, यही उनके डेब्यू वाला दिन था और आज भी तारीख़ वही है, भले ही साल बदल गया हो।
बाद में फैन्स ने जब रोहित की स्टोरी की असलियत जानी, तो उन्होंने राहत की सांस ली। एक बार तो सब ऐसा ही सोचने लगे थे कि भारतीय कप्तान अब वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कहकर जाने वाले हैं। फ़िलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेल रही है और रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
Rohit Sharma के धांसू वनडे आंकड़े
एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने 11 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और 32 शतकीय पारियां उनके बल्ले से आई हैं। औसत भी करीबन 49 का है और तीन दोहरे शतक उन्होंने जमाए हैं। अगले एक से दो साल वह एकदिवसीय क्रिकेट खेल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications