क्या हार्दिक पांड्या अपने दिल से नताशा को निकाल पाए? तलाक के बाद प्यार की इस निशानी को रखा बरकरार
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: मुलाक़ात, प्यार, मुहब्बत और डेटिंग के बाद हार्दिक पांड्या और नताशा स्तानकोविक ने शादी कर ली थी। यह भी कोविड 19 के दौरान चल रहे लॉकडाउन में हुआ था। दोनों की शादी के तीन साल बार एक बार फिर से शादी होती है। इस बार रीति-रिवाज और यार-दोस्तों के साथ आयोजन होता है।
दूसरी बार शादी करने के एक साल बाद ही हार्दिक और नताशा के रिश्ते को नजर लग गई और दोनों के बीच चीजें खराब होती चली गईं। अंततः दोनों के बीच बात इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया। मीडिया में पिछले काफी समय से तलाक की खबरें तैर रही थीं।

इसके बाद 18 जुलाई की रात को वह समय आता है, जब इन दोनों ने अलग होने की खबरों पर मुहर लगा दी। हार्दिक और नताशा दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अलग होने की पुष्टि करने वाला एक नोट पोस्ट कर दिया। यहाँ से चीजें कांच की तरह पारदर्शी हो गईं।
नताशा ने अपने इन्स्टाग्राम से पांड्या सरनेम हटा लिया था, कई फोटो डिलीट किये थे। इन सब गतिविधियों की वजह से तलाक की खबरें तेजी से फैली थीं। नताशा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं लेकिन हार्दिक के साथ नहीं दिखीं। आईपीएल में नहीं आईं, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी नहीं थीं। इन सबके बीच एक सवाल यह भी है कि क्या हार्दिक अपने दिल से नताशा को निकाल पाए हैं?
इन्स्टाग्राम पर मौजूद एक फोटो चीख-चीखकर इन दोनों की प्रेम कहानी की गवाही देती हैं। हार्दिक पांड्या की तरफ से टैग इस फोटो में नताशा और उनका बेटा अगस्त्य है। हार्दिक पांड्या ने यह फोटो 14 फरवरी (वैलेंटाइंस डे) को पोस्ट की थी। इसमें नताशा को भी टैग किया था। हार्दिक के इन्स्टाग्राम प्रोफाइल पर यह फोटो अब भी मौजूद है। यही इन दोनों की साथ में अंतिम पोस्ट है।
नताशा ने हार्दिक के साथ वाली कई फोटो डिलीट कर दी हैं। ऐसी फोटो ही रखे गए हैं, जिनमें क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी भी साथ में हों। नताशा ने हार्दिक को अपने जीवन से पूरी तरह बाहर करने का प्रयास किया है लेकिन हार्दिक की तरफ से ऐसा कोई भी कदम उठाते हुए नहीं देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications