दीप्ति शर्मा को लेकर बवाल मचाने वाले 'अंग्रेजों' पर फूटा हर्षा भोगले का गुस्सा, दिया करारा जवाब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में इंग्लैंड जाकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। भारतीय महिला क्रिकेट की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की धरती पर 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया।
नई दिल्ली, 30 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में इंग्लैंड जाकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। भारतीय महिला क्रिकेट की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की धरती पर 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। इंग्लैंड को उसी के घर पर क्लीन स्वीप करने के बाद हर कोई टीम के खिलाड़ियों की तारीफ कर रहा है। लेकिन आखिरी मुकाबले में आखिरी विकेट से पनपा विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है।

हर्षा भोगले ने भी रखी अपनी बात
Recommended Video
वनडे सीरीज के अंतिम मैत में भारत ने इंग्लैंड को 16 रनों से हराया। इस मुकाबले में आखिरी विकेट मांकडिंग के जरिए दीप्ति शर्मा ने लिया और इसके बाद से ही उन्हें लेकर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और मीडिया लगातार चर्चाएं कर रहे हैं। वह दीप्ति की इस हरकत को खेल भावना के खिलाफ जाना बता रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स सहित कई दिग्गज पहले ही दीप्ति के सपोर्ट में अपनी बात रख चुके हैं। अब क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने भी इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने एक के बाद एक आठ ट्वीट कर इस मामले में विस्तार से अपना पक्ष रखा।
इंग्लैंड की मीडिया के बर्ताव से हैरान
हर्षा भोगले ने लिखा कि मैं ये देखकर हैरान हूं कि इंग्लैंड की मीडिया एक ऐसी लड़की से सवाल पूछ रहा है जो खेल के नियमों से खेल रही थी। गैरकानूनी तरीके से बार-बार क्रीज छोड़ने वाली खिलाड़ी को लेकर कोई बात तक नहीं कर रहा। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिख कि क्योंकि अंग्रेजों ने लंबे समय तक क्रिकेट पर राज किया है तो उन्हें लगा कि ये गलत है तो ऐसा दूसरे देशों और लोगों को भी लगना चाहिए।
इंग्लैंड का ऐसा ही है कल्चर
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इंग्लैंड की तरह सोचना और देखना स्पष्ट रूप से गलत है। इसी तरह यह धारणा भी है कि टर्निंग पिच खराब होती है लेकिन सीमिंग ट्रैक ठीक है। इसमें उनकी गलती नहीं है, उनके सामने ऐसी चीजों को ही सच बताकर परोसा जाता रहा है, ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि यह गलत है। इसलिए समस्या पैदा होती है। ये संस्कृति का मुद्दा है और उनका कल्चर कुछ इसी तरह का रहा है, जहां वो खुद को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।
इंग्लैंड चाहता है दुनिया करें उनको सपोर्ट
रन आउट वाले मामले पर हर्षा भोगले ने लिखा कि इंग्लैंड चाहता है कि बाकी दुनिया नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर बल्लेबाजों को रन आउट करना पसंद न करे और दीप्ति और अन्य लोगों के प्रति सख्त और अपमानजनक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को यहां खुद के विचार थोपने की जरूरत नहीं है। नियम कहता है कि नॉन-स्ट्राइकर क्रीज के पीछे होना चाहिए। जब तक गेंदबाज का हाथ अपने हाईएस्ट प्वाइंट पर हो, तब तक वह रन आउट कर सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं था।
जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 45.4 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की भी बल्ले से फ्लॉप रही और 153 रन ही बना सकी। इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रन चाहिए था और एक विकेट बचा हुआ था। ऐसे समय में भारत की दीप्ति शर्मा ने चार्ली डीन को नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर रन आउट कर दिया। जिसके बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications