ENG vs AUS: इंग्लैंड को वनडे में भी मिला नया कप्तान, जोस बटलर को 25 वर्ष के युवा ने किया रिप्लेस

England vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप के लिए इंग्लैंड की टीम में नया कप्तान है। फिल साल्ट को यह जिम्मा दिया गया था। अब एकदिवसीय सीरीज के लिए भी कुछ यही हुआ है। 50 ओवरों के फॉर्मेट के लिए भी नया कप्तान देखने को मिलेगा, तूफानी खिलाड़ी नेतृत्व करेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद इंग्लिश टीम वनडे सीरीज में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। जोस बटलर सीरीज से बाहर हैं। उनकी जगह एक युवा खिलाड़ी को कमान थमाई गई है। अंडर 19 में यह क्रिकेटर इंग्लिश टीम का कप्तान था।

england cricket team

25 वर्षीय ब्रूक को इंग्लैंड का एकदिवसीय कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंनेने इससे पहले न्यूजीलैंड में 2018 विश्व कप में इंग्लैंड अंडर-19 की कप्तानी की थी। उन्होंने टी20 ब्लास्ट 2022 में यॉर्कशायर का भी नेतृत्व किया और इस साल द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के कप्तान भी रहे थे। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका नेतृत्व कौशल देखने को मिलेगा।

जोस बटलर चोट के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बटलर टी20 ब्लास्ट नॉकआउट चरण के दौरान वापसी करना चाहते थे, लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होगी। इसके बाद के मैच 21 सितंबर को लीड्स, 24 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 27 सितंबर को लॉर्ड्स और 29 सितंबर को ब्रिस्टल में खेले जाएंगे।

यह सीरीज ब्रूक और टर्नर जैसे युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ, इंग्लैंड का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी टक्कर देना है।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉपले और जॉन टर्नर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+