दादी के साथ नाश्ता कर रहा था क्रिकेट का नया सितारा, 13.25 करोड़ में बिका पोता तो छलक उठे आंसू

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जबरदस्त रकम में बिकने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कौन है ये क्रिकेट का नया सितारा जिसको लेकर इतनी चर्चाएं हो रही हैं.

harry brook

आईपीएल 2023 की नीलामी में ऑलराउंडरों के ऊपर पैसे की बरसात होनी तय मानी जा रही थी और वह हुई भी। लेकिन इससे पहले जब नीलामी की शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के धमाकेदार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 13.25 करोड रुपए की जबरदस्त रकम में खरीदा तो हर किसी की हैरानी का कोई ठिकाना नहीं था। हैरी ब्रूक इस रकम को कहीं ना कहीं डिजर्व भी करते हैं लेकिन वे अभी बहुत नए बल्लेबाज हैं और उनको आईपीएल के आने वाले सीजन में यह साबित करना होगा कि वह इस क्रिकेट लीग में भी अपना कमाल दिखा सकते हैं। (Photo- Harry Brook Instagram)

 क्रिकेट की दुनिया में एक नया धमाका

क्रिकेट की दुनिया में एक नया धमाका

हैरी के पास ऐसा करने की सभी काबिलियत मौजूद है और उन्होंने इंग्लैंड को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उसकी धरती पर जीत दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। असल में हैरी ब्रूक क्रिकेट की दुनिया में एक नया धमाका है। यह बल्लेबाज इतनी सुर्खियां बटोर रहा है कि पाकिस्तान के पत्रकार ने ट्वीट करके हैरी को इंग्लैंड की जगह लाहौर कलंदर का बल्लेबाज अधिक बताया। उस पत्रकार का कहना था कि लाहौर कलंदर के सितारे को आईपीएल में ले लिया गया है। अच्छा लगता है जब पाकिस्तान सुपर लीग के दमदार खिलाड़ियों को आईपीएल में भी जगह मिल रही है।

शोहरत को इंजॉय कर रहे हैं

शोहरत को इंजॉय कर रहे हैं

हैरी ब्रूक फिलहाल इस समय मिल रही शोहरत को इंजॉय कर रहे हैं और वे क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट की अगली पीढ़ी के बहुत ही जबरदस्त बल्लेबाज माने जा रहे हैं। ब्रूक जानते थे कि आईपीएल में उनके लिए नीलामी थोड़ी ऊपर जाएगी लेकिन ये इतनी ऊपर जाएगी शायद इसका अंदाजा उनको भी नहीं था। ब्रुक को लेने के लिए सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसे ठान ली थी। वर्ना इस खिलाड़ी को लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी काफी उत्सुकता दिखाई। अब आईपीएल में यह नया खिलाड़ी अपने चौकों और छक्कों की बौछार करता हुआ नजर आएगा।

दादी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े

दादी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े

हैरी ब्रूक फिलहाल एक क्लासिक प्लेयर के तौर पर नजर आ रहे हैं जिनके पांव जमीन पर रहे तो इंग्लैंड की बहुत लंबे समय तक सेवा करेंगे। इस नीलामी के बाद ब्रूक का रिएक्शन भी काफी वायरल हुआ है जहां वे एक कमरे में बैठे हैं और टीशर्ट पहने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह अपना नाश्ता कर रहे थे और उनकी दादी भी उनके साथ थी। उनको ये तो पता था कि बोली लगेगी लेकिन इतनी बड़ी रकम की उम्मीद नहीं थी और जब उनकी दादी को पता चला कि पोते को चुन लिया गया है तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े थे।

तूफानी पारियों को अंजाम दे चुके हैं

1999 में जन्मा ये बल्लेबाज फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में अपनी जबरदस्त फॉर्म के चलते सुर्खियों में आया है। उन्होंने तीन मैचों में तीन तूफानी शतक ठोके जो किसी भी लिहाज से टेस्ट क्रिकेट की पारियों जैसे नहीं थे। लेकिन इंग्लैंड की टीम का यह बदला हुआ क्रिकेट है और हैरी ब्रूक इस टीम को आगे बढ़ाने वाले अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने बीच t20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं जिसमें 137 के स्ट्राइक रेट के साथ 372 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों में 468 रन बनाने से पहले उन्हें पाकिस्तान के ही खिलाफ सात मैचों में 163 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए थे।

बेन स्टोक्स भी हैं इनके मुरीदों में शामिल

बेन स्टोक्स भी हैं इनके मुरीदों में शामिल

जैसे कि हमने कहा कि हैरी एक क्लासिक युवा प्लेयर है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तरह वे केवल मसल्स पर निर्भर नहीं करते बल्कि उनके पास एक बेहतरीन तकनीक भी है। आज के बेस्ट क्रिकेट लीडर बेन स्टोक्स खुद ब्रूक के मुरीद हैं और उन्होंने कहा था कि उनकी तकनीक विराट कोहली की तरह है जो किसी भी परिस्थिति में सफल हो सकती है। टी20 लीग खेलना हैरी के लिए नया नहीं है क्योंकि इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर के लिए भी खेल चुके हैं

Recommended Video

    IPL Auction 2023: इन Star Players को Auction में हुआ करोड़ों का नुकसान | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+