IPL से दो साल के लिए बैन हो गया ये धांसू खिलाड़ी, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हो गई बड़ी गलती
IPL 2025, Harry Brook: 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन के लिए हैरी ब्रूक को खरीदा था। पिछले साल नवंबर महीने में सऊदी अरब (जेद्दा) में आयोजित मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उन्होंने आईपीएल शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है।
आईपीएल से हैरी ब्रूक ने लिया वापस नाम (IPL 2025, Harry Brook)
हैरी ब्रूक ने दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी मांगते हुए यह जताया कि आईपीएल के अगले सीजन से हटने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उनका यह निर्णय इंग्लैंड की आगामी क्रिकेट श्रृंखलाओं की तैयारी के लिए है। उन्होंने लिखा कि मैंने आईपीएल के अगले सत्र से हटने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना शर्त माफी मांगता हूं।

हैरी ब्रूक पर लगा दो साल का बैन
आईपीएल के नए नियम के मुताबिक अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद टूर्नामेंट से हटता है तो यह टीम और टूर्नामेंट के लिए नकारात्मक असर डाल सकता है, इसलिए उसे अगले दो सीज़न के लिए बैन किया जाएगा। हालांकि, अगर खिलाड़ी किसी चोट के कारण टूर्नामेंट से हटता है तो उसे बैन से राहत मिल सकती है, बशर्ते कि उसे अपने नेशनल क्रिकेट बोर्ड से अनुमति मिले। यह व्यवस्था टूर्नामेंट के इंटेग्रिटी को बनाए रखने और खिलाड़ियों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए है।
दिल्ली ने कर दी कप्तान की घोषणा
दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल से पहले केएल राहुल को दिल्ली ने कप्तानी का ऑफर पेश किया था। लेकिन केएल राहुल ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में अब दिल्ली के लिए आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल कप्तानी करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications