IND vs AUS: अंजुम चोपड़ा को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगीं हरमनप्रीत कौर, वीडियो देख फैंस की आंखें भी हुई नम
IND vs AUS Highlights: भारतीय महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट चुका है। एक बार फिर टीम नॉक आउट मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

IND vs AUS Highlights, Harmanpreet Kaur: ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में भारत को पांच रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। भारत के पास इस साल वर्ल्ड कप जीतने का शानदार मौका था। टीम की खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित भी किया, लेकिन वो फाइनल में जाने से सिर्फ पांच रनों से चूक गईं।
सेमीफाइनल में चौथी बार मिली हारी
भारतीय महिला टीम को चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली इस हार से पहले भी टीम को तीन बार सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा था। इससे पहले टीम 2009, 2010, 2018 में भी सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। इस हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोती हुई नजर आ रही हैं।
अंजुम चोपड़ा के गले लगकर रोईं कप्तान
भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर से मिलने पहुंची थी। आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अंजुम चोपड़ा और हरमनप्रीत कौर का यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर अंजुन से गले मिलकर काफी देर तक रोती हुई दिखाई पड़ रही हैं। इस दौरान टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी हरलीन देओल हरमनप्रीत कौर के आंसू पोंछने का काम कर रही थी। अंजुम चौपड़ा ने इस मुलाकात को लेकर कुछ बातों का जिक्र भी किया।
अंजुम ने हरमनप्रीत को लेकर कही यह बात
अंजुम चोपड़ा आईसीसी डिजिटल इनसाइडर संजना गणेशन के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह हरमनप्रीत को इमोशनल सपोर्ट करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि हरमन की तबीयत खराब थी। इसके बावजूद भी उसने खेलने का फैसला किया। पहले 20 ओवर तक फील्डिंग की फिर बल्ले से भी भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा। मैच में अगर 5 रन कम होते तो शायद भारत फाइनल में होता। अंजुम चोपड़ा ने हरमनप्रीत कौर को फाइटर करार दिया, उन्होंने कहा कि वह सिचुएशन से लड़ना बखूबी जानती हैं।












Click it and Unblock the Notifications