World Cup से पहले भारतीय कप्तान पर लगा 2 मैचों का बैन, टीम को मिला नया कप्तान, जानें पूरा मामला

Harmanpreet Kaur Ban: 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ शहर में एशियन गेम्स का आयोजन किया जाना है। एशियन गेम्स में पहली बार भारतीय महिला और पुरुष दोनों की क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है। इसी बीच एशियन गेम्स से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को शुरुआती दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है।

हरमनप्रीत कौर को किया गया बैन: एशियन गेम्स की शुरुआती दो मैचों में हरमनप्रीत कौर टीम का हिस्सा नहीं होंगी। इसी साल जुलाई में महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर थी जहां तीसरे वनडे में हरमनप्रीत कौर ने आउट होने के बाद स्टंप को तोड़ा था। हरमनप्रीत की इस गलती की वजह से उन्हें अब अगले दो मैचों से बाहर बैठना पड़ेगा। हरमनप्रीत कौर पर अंपायर ने आने वाले दो मुकाबलों पर बैन लगा दिया है।

Harmanpreet Kaur 1

स्मृति मंधाना होंगी टीम की कप्तान: हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में स्मृति मंधाना एशियन गेम्स के पहले दो मुकाबलों में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगी। अगर भारतीय टीम एशियन गेम्स के फाइनल में जाती है तो हरमनप्रीत की वापसी होगी। भारतीय महिला टीम का पहला मैच 21 सितंबर को होगा। ग्रुप स्टेज में खेल रही बाकी चार टीमों के रिजल्ट पर निर्भर करेगा कि भारत अपना पहला मैच किस टीम के साथ खेलेगी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी और पूजा वस्त्राकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+