RCB vs MI: WPL में आज मंधाना-हरमनप्रीत की जंग! टक्कर से पहले दोनों कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान

MI vs RCB: 2 नवंबर 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है, जब भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। अब उसी ऐतिहासिक जीत के दो महीने बाद, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगी।

WPL 2026 के ओपनिंग मैच में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। लेकिन इस टक्कर से पहले दोनों दिग्गजों की नजरें इसी साल इंग्लैंड (UK) में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 (12 जून से 5 जुलाई) पर टिकी हैं।

WPL 2026 RCB vs MI

'हमें दुनिया की नंबर-1 टीम बनना है'
मंधाना ने साफ किया कि वनडे वर्ल्ड कप जीतना सिर्फ शुरुआत थी। उन्होंने कहा कि, 'T20 वर्ल्ड कप जीतना शानदार होगा। हमने वनडे वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन टीम में अभी भी कई चीजों पर काम करने की जरूरत है। हम वाकई गर्व से यह कहना चाहते हैं कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ और नंबर-1 टीम हैं। मुझे लगता है कि अभी सुधार की गुंजाइश है और WPL आने वाले वर्षों में उस कमी को पूरा करने का काम करेगा।'

मंधाना ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य केवल एक-दो टूर्नामेंट जीतना नहीं, बल्कि पूरे साल क्रिकेट के हर फॉर्मेट में दबदबा बनाए रखना है।

'एक वर्ल्ड कप से मन नहीं भरा'
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति की बातों का समर्थन करते हुए अपनी भूख जाहिर की। उन्होंने कहा कि, 'हम सिर्फ एक वर्ल्ड कप जीतकर संतुष्ट नहीं हैं। इस साल और अगले दो-तीन सालों में काफी क्रिकेट होना है। हम जब भी मैदान पर उतरते हैं, उसी 'विनिंग माइंडसेट' के साथ उतरना चाहते हैं जिसकी हम हमेशा बात करते हैं।'

हरमन ने WPL के प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि अब न केवल सीनियर खिलाड़ी, बल्कि नए खिलाड़ी भी हर समय चैंपियन बनने की सोच के साथ आगे आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+