IND vs SA: भारत के वर्ल्ड कप जीतने से खुश नहीं पांड्या की पत्नी नताशा? जानिए अब ऐसा क्या कर दिया

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय टीम की जीत के बाद खिलाड़ी रो पड़े। उधर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हार के बाद भावुक थे। उनको भरोसा नहीं हो रहा था कि यह कैसे हुआ और क्या होगा।

भारतीय टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों की पत्नियों ने ख़ुशी का इजहार किया। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे क्रिकेटरों की पत्नियों ने सोशल मीडिया पर जमकर ख़ुशी दिखाई और टीम को बधाई दी।

india vs south africa

इस दौरान एक खिलाड़ी की पत्नी के ऊपर हर किसी के नजर थी। वह है हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्तानकोविक। नताशा की तरफ से भारतीय टीम की जीत पर कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। नताशा का सोशल मीडिया खंगालने पर कुछ नहीं मिलता।

अनुष्का शर्मा, रितिका सजदेह, रिवाबा जडेजा, देविशा शेट्टी आदि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फोटो और वीडियो पोस्ट किये। कई इन्स्टाग्राम स्टोरीज भी डाली गई। नताशा को टीम इंडिया की जीत से कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और टीम इंडिया को जीत की बधाई तक नहीं दी। इससे पता चल जाता है कि भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ उनका कुछ बड़ा पंगा हुआ है।

उधर मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने किसी से फोन पर बात की और भावुक हो गए। सम्भवतः यह उनकी पत्नी नताशा तो नहीं थीं। वह अपने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या और माँ से बात कर रहे होंगे। पांड्या इस बातचीत के दौरान भावुक भी हो गए। फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ही वह गेंदबाज थे जिन्होंने मुकाबले के रुख बदल दिया।

फिफ्टी जड़कर गदर मचा रहे हेनरिक क्लासेन को पांड्या ने आउट कर दिया। इसके बाद अंतिम ओवर में 16 रनों को पांड्या ने डिफेंड कर दिया। डेविड मिलर को उन्होंने आउट कर दिया और रबाडा का विकेट भी उनको मिला। इस तरह टीम इंडिया ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+