'मेरा बेटा नहीं जानता है कि मैं,' पापा पांड्या ने बेटे के लिए ये क्या बोल दिया? जानकार आप भी होंगे हैरान
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या इस समय आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं। हाल ही में उनको जामनगर में अनंत अम्बानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में देखा गया था। इस बार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले हैं। उन्होंने अपने बेटे अगस्त्या को लेकर एक राज खोला है।
पांड्या ने बताया है कि अगस्त्या नहीं जानता था कि मैं क्रिकेट खेलता हूं। वह इस बारे में बिलकुल भी वाखिफ नहीं था। अगस्त्या अब तक एक बार भी स्टेडियम में मैच देखने के लिए नहीं आया है और अपने पापा को खेलते हुए भी नहीं देखा है।

पांड्या का कहना है कि अगस्त्या ने मेरा जीवन बदल दिया है। उसे नहीं पता था कि पापा क्या करते हैं। हाल ही में उसको इस बारे में पता चला है। स्टेडियम में वह एक बार भी मैच देखने नहीं आया है। अक्सर वह यह पूछता है कि पापा लोग आपकी तरफ हाथ क्यों हिलाते हैं। मैंने कहा कि बेटा तुम स्टेडियम आओ और देखो।
उन्होंने कहा कि कभी न कभी वह अपने पापा को देखने के लिए स्टेडियम में जरुर आएगा। इस साल वह मुकाबला देखने आ सकता है। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या के बेटे का जन्म 2020 में हुआ था। उस समय कोविड चल रहा था। अगस्त्या 4 साल का हो गया है और शायद अन्य क्रिकेटरों के बच्चों की तरह उसको भी स्टेडियम में देखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो सालों में गुजरात टाइटंस से खेलने के बाद हार्दिक पांड्या की घर वापसी हो गई है। हार्दिक पांड्या ने वापस मुंबई इंडियंस का हाथ थाम लिया है। पांड्या को इस बार कप्तानी भी मिली है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर उनको जिम्मा दिया गया है।
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद फैन्स ने काफी नाराजगी और गुस्सा दिखाया था। हालांकि रोहित शर्मा की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली थी लेकिन उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर लगातार मोर्चा संभाला और पांड्या को ट्रोल भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications