गंजे हो गए हार्दिक पांड्या? कटे हुए बाल और धोती पहने नया लुक आया सामने, क्यों बदल लिया अपना अवतार?

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनका नया लुक और आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा है।

हार्दिक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर माहिका शर्मा भी नजर आईं। मंदिर परिसर से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में हार्दिक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दिए।

hardik pandya

उन्होंने अपना नया हेयरस्टाइल अपनाया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दर्शन के दौरान हार्दिक और गर्लफ्रेंड माहिका पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। दोनों ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी दोनों की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए, जो कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा गए। हार्दिक ने मंदिर की परंपरा के अनुसार धोती पहनी हुई थी।

तिरुमला मंदिर देश के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे अधिक श्रद्धालुओं वाले धार्मिक स्थलों में से एक है। खेल, फिल्म और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे समय-समय पर यहां दर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। अब हार्दिक पांड्या का यह दौरा भी उसी कड़ी में जुड़ गया है।

हार्दिक पांड्या ने अपना ट्रेनिंग बेस अब मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया है, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के करीब रहने से उनको ट्रेनिंग में फायदा होना है। फ़िलहाल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें भी काफी ज्यादा आ रही हैं।

हार्दिक के बदले चेन्नई से मुंबई में दो प्लेयर्स को ट्रांसफर किया जा सकता है। फ़िलहाल रिपोट्स ही सामने आ रही हैं, डील को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर साफ़ नहीं हो पाया है। हार्दिक जाते हैं, तो मुंबई इंडियंस में रोहित या सूर्या में से कोई एक कप्तान बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+