हार्दिक पांड्या ने CISF जवान को किया ऐसा इशारा, पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ यूएई में खेलने वाले हैं और वह मुंबई से यूएई के लिए निकल गए हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हार्दिक पांड्या ने अपनी फ्लाईट पकड़ी लेकिन CISF जवान के लिए उनका एक संकेत इ]सोशल मीडिया पर जमकर छा गया।
जब वह अपनी कार से एयरपोर्ट की तरफ बढ़े थे, पेपराजी ने कुछ फोटो का निवेदन किया और पांड्या ने उन सभी को निराश नहीं करते हुए पीछे मुड़कर कुछ फोटो दिए। इसके बाद वह एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए सुरक्षा के लिए तैनात CISF जवान के पास जाते हैं।

जब जवान के पास से वह अंदर एंट्री के लिए जाते हैं, तो झुककर सम्मान प्रकट करते हैं और उस जवान को हैलो भी बोलते हैं। कुछ ही पलों में हार्दिक पांड्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया और चारों तरफ फ़ैल गया है।
लोगों ने हार्दिक पांड्या की तारीफ की और जवान के प्रति दर्शाया सम्मान उनको खासा पसंद आया है। हार्दिक पांड्या ने इस दौरान काले रंग की टीशर्ट और ट्राउजर पहना हुआ था और चश्मा भी लगाया हुआ था। वह एक अलग ही अंदाज में नज़र आ रहे थे। एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications