MI को हराने के लिए क्या था MS Dhoni का प्लान? CSK की जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने किया बड़ा खुलासा

MI vs CSK, IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मिली हार का कारण बताया है।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने खेल को पूरी तरह से समझने की क्षमता के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) की प्रशंसा की और कहा कि 'स्टंप के पीछे एक आदमी' है जो चेन्नई सुपर किंग्स को बताता है कि किसी भी खेल के दौरान उनके लिए क्या चीज काम कर रही है।

रविवार को आईपीएल 2024 मैच में सीएसके (CSK) के खिलाफ अपनी टीम (MI) की हार के बाद, हार्दिक ने कहा कि 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान एमआई अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन मथीशा पथिराना का शानदार चार विकेट मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ और एमआई मुकाबले में 20 रन से पिछड़ गया।

hardik pandya

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, 'यह (लक्ष्य) निश्चित रूप से प्राप्त करने योग्य था, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। वे योजनाओं और अपने दृष्टिकोण को लेकर क्लियर थे। उन्हें इसकी समझ आ गई, स्टंप्स के पीछे एक आदमी (एमएस धोनी) है, जो उन्हें बताता है कि क्या काम कर रहा है, इससे मदद मिलती है। यह (पिच) थोड़ी बाउंस कर रही थी।'

उन्होंने कहा कि, 'यह अच्छी बल्लेबाजी करने और इरादे बनाए रखने के बारे में था। पथिराना के अटैक में आने और दो विकेट लेने तक हम (रन चेज़ में) काफी अच्छा कर रहे थे। यह इस बारे में था कि उस समय सबसे अच्छा क्या था, हम कुछ अलग कर सकते थे हार्दिक ने कहा कि, 'स्पिन के बजाय सीमर्स के खिलाफ यह मुश्किल होता। हम अगले चार मैचों के लिए तैयार हैं, अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है, तेजी बनाए रखने की जरूरत है।'

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी धोनी की विस्फोटक 4 गेंदों में 20 रनों की पारी की प्रशंसा की और कहा कि 'युवा विकेटकीपर ने उन तीन छक्कों को लगाकर' उन्हें जीत दिलाने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+