Hardik Pandya की नई गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ नताशा के बीच क्या है कनेक्शन? सच्चाई जान फैंस भी हुए हैरान!
Hardik Pandya Rumoured GF Story: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक और मॉडल जैस्मिन वालिया से ब्रेकअप के बाद हार्दिक पंड्या फिर प्यार में पड़ गए हैं। अब हार्दिक पंड्या का नाम एक और मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं।
इस वजह से जोड़ा जा रहा हार्दिक के साथ नाम (Hardik Pandya Rumoured GF Story)
इन चर्चाओं की शुरुआत तब शुरू हुआ जब फैंस ने माहिका की सोशल मीडिया पोस्ट्स में कुछ दिलचस्प बातें देखीं। उनकी एक सेल्फी में एक धुंधला सा पुरुष दिख रहा था, जो कि हार्दिक जैसा लग रहा था। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक तस्वीर में 33 नंबर लिखा, जो कि पांड्या की जर्सी का नंबर है। फैंस ने यह भी देखा कि माहिका ने एक बाथरोब पहना था जो बिल्कुल हार्दिक के बाथरोब जैसा था।

पंड्या की एक्स वाइफ से हो रही माहिका की तुलना
हाल ही में माहिका ने पंड्या के गृहनगर बड़ौदा से तस्वीरें पोस्ट कीं। इन सभी बातों ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ और है। हालांकि, न तो हार्दिक और न ही माहिका ने इस बारे में कोई पुष्टि की है। दिलचस्प बात यह है कि कई लोग माहिका की तुलना हार्दिक की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से कर रहे हैं। दोनों में कई चीजें एक जैसी हैं, दिस वजह से यह तुलना की जा रही है।
नताशा और माहिका के पहनावा और स्टाइल एक जैसे
नताशा और माहिका दोनों ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। नताशा ने 'सत्याग्रह' (2013) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि माहिका ने म्यूजिक वीडियो और कुछ छोटी फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'पीएम नरेंद्र मोदी' (2019) भी शामिल है। दोनों का पहनावा और स्टाइल काफी ग्लैमरस है। उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव और स्टाइलिश तस्वीरें हैं।
कौन हैं माहिका शर्मा
माहिका शर्मा एक युवा मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार, वह अभी 24 साल की हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नेवी चिल्ड्रन स्कूल, नई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैरीलैंड में कम्युनिटी साइकोलॉजी की पढ़ाई की। उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, गांधीनगर से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में भी डिग्री ली है।












Click it and Unblock the Notifications