हार्दिक पांड्या अहम टी20 सीरीज से हुए बाहर, आईपीएल में खेलने के लिए हो जाएंगे फिट
Hardik Pandya: हर बार चोट से परेशान रहने वाले हार्दिक पांड्या को लेकर एक नई खबर सामने आई है। वह एक अहम सीरीज से बाहर हो गए हैं लेकिन आईपीएल तक वापस आने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चोट से वह लगभग बाहर रहते हैं लेकिन आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं।
पांड्या को लेकर खबर यह है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। जनवरी में यह सीरीज खेली जानी है। हालांकि वह आईपीएल तक फिट होकर मैदान पर वापस आ सकते हैं। आईपीएल में हार्दिक मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के तौर पर खेलेंगे।

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका में टी20 कप्तान थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह कप्तान थे। सूर्या खुद भी चोटिल है। ऐसे में सवाल यह भी है कि नया कप्तान कौन होने वाला है। रोहित शर्मा खेलते हैं, तो वह कप्तानी कर सकते हैं।
अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। टीम इंडिया को उस हिसाब से तैयार करना होगा। पांड्या वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हुए थे। वापसी का इंतजार लम्बा हो गया है। हालांकि फैन्स इससे खुश नहीं हैं कि वह आईपीएल में रेगुलर खेलते हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान चोटिल रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications