IND vs WI: आखिरी टी20 में जीत के साथ हार्दिक ने बनाया खास रिकॉर्ड, रोहित-रैना के क्लब में शामिल हुए

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को सेंट्रल लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया।

नई दिल्ली, 8 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को सेंट्रल लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज टीम 100 रन पर सिमट गई। भारत ने आखिरी मुकाबले को 88 रन से जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। सीरीज के आखिरी मैच में नियमिन कप्तान रोहित शर्मा ने आराम किया, ऐसे में हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली। इस मैच में जीत के साथ ही पांड्या ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

हार्दिक ने बनाया यह रिकॉर्ड

हार्दिक ने बनाया यह रिकॉर्ड

आखिरी टी20 में भारत की कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या ने मुकाबले में जीत हासिल की। टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान यह उनकी लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी पांड्या ने अपनी कप्तानी में भारत को दो टी20 इंटरनेशनल मैच जिताए थे। इन जीत के साथ हार्दिक रोहित शर्मा और सुरेश रैना के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। रैना और रोहित ने भी अपनी कप्तानी में पहले तीन टी20 इंटरनेशनल मैच में लगातार जीत हासिल की थी। आयरलैंड दौरे पर भारत ने 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। इंडिया ने पहला मुकाबला 7 विकेट से और दूसरा 4 रन से जीता था।

हार्दिक का अब तक करियर

हार्दिक का अब तक करियर

हार्दिक पांड्या ने अपने करियर में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 18 पारियों में उन्होंने 31.29 की औसत और 73.88 के स्ट्राइक रेट से 532 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। इसके अलावा पांड्या ने टेस्ट में 17 विकेट भी चटकाए हैं। 66 वनडे में हार्दिक ने 8 अर्धशतक के साथ 1386 रन बनाए हैं और 63 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं 67 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 834 रन बनाए हैं और 50 विकेट भी झटके हैं। टी20 विश्वकप 2021 के दौरान चोट से जूझने वाले हार्दिक ने शानदार वापसी की।

वापसी के बाद से हार्दिक का प्रदर्शन

वापसी के बाद से हार्दिक का प्रदर्शन

  • आईपीएल के 15वें सीजन में पांड्या ने 15 मैचों में 44.27 के औसत और 131.27 के स्ट्राइक रेट से 487 रन जड़े।
  • आईपीएल 2022 में हार्दिक ने 7.27 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने 3 विकेट भी झटके।
  • भारतीय टीम में वापसी के बाद उन्होंने 12 मुकाबलों में 31.52 की औसत से 253 रन बनाए हैं।
  • वह गेंद से भी सफल रहे हैं, उन्होंने 8.46 की इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए हैं।
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.30 की इकॉनमी से दो विकेट लिए।
  • केएल राहुल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने आयरलैंड में भारत का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और 2-0 से सीरीज जीती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+