'मैदान पर आते ही आंखों को भाता है, शॉट्स लगाता है तो दिल की धड़कन बढ़ जाती है'

मैनचेस्टर में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर अपने नाम की। टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो शतकवीर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रहे।

मैनचेस्टर, 18 जुलाई: मैनचेस्टर में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर अपने नाम की। टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो शतकवीर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रहे। पंत ने जहां ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 125 रन की पारी खेली, तो हार्दिक ने भी गेंद और बल्ले से अपना खूब जलवा बिखेरा। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ भी की।

ये भी पढ़ें: जीत के बाद Rishabh Pant ने रवि शास्त्री को दी शैंपेन की बोतल, VIDEO वायरल

ऋषभ के फैन बने पांड्या

ऋषभ के फैन बने पांड्या

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। हार्दिक ने कहा पंत जब बल्लेबाजी के लिए आते हैं, तब दिल की धड़कने काफी तेज हो जाती है। भारतीय ऑलराउंडर के अनुसार, "ऋषभ की पारी जाहिर तौर पर हमारे लिए काफी अहम थी और जिस तरह से उन्होंने मैच फिनिश किया, वो बड़ी बात थी। हम सभी जानते हैं कि उनके पास किस तरह का टैलेंट है। जब वह मैदान पर आता है, तो यह आंखों को बेहद भाता है। जब वह खेलता है, तो आपके दिल की धड़कन उसी समय बढ़ जाती है जब आप उनके द्वारा खेले गए शॉट्स से खौफ में होते हैं।"

पंत और हार्दिक की शानदार साझेदारी

पंत और हार्दिक की शानदार साझेदारी

टीम इंडिया की जीत में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की साझेदारी ने बड़ा रोल प्ले किया। दरअसल, एक समय टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट केवल 72 के स्कोर पर गंवा दिए थे, इसके बाद पांचवें विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों ने केवल 115 गेंदों पर 133 रन जोड़े। इंग्लैंड में 5वें विकेट के लिए भारत की ओर से यह चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही। ऐसा लग रहा था कि ये जोड़ी मैच फिनिश करके ही मैदान से बाहर आएगी, लेकिन हार्दिक पांड्या 55 गेंदों पर 71 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। वनडे में हार्दिक का ये 8वां अर्धशतक रहा।

अपने प्रदर्शन से हार्दिक खुश

अपने प्रदर्शन से हार्दिक खुश

मैच में 71 रन बनाने से पहले हार्दिक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केवल 7 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने जेसन रॉय (41), बेन स्टोक्स (27), लियाम लिविंगस्टन (27) और कप्तान जोस बटलर (60) को आउट किया। लिविंगस्टन और बटलर के विकेट तो हार्दिक ने अपने एक ही ओवर में चटकाए थे। वनडे क्रिकेट में ये उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन भी रहा।

अपने प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे अपने प्रदर्शन से बहुत अच्छा लगा। सभी डिपार्टमेंट में योगदान देना हमेशा खास होता है। मेरे खेल ने मुझे अतीत में काफी आत्मविश्वास दिया।"

जो हुआ उसे भूल जाना चाहिए

जो हुआ उसे भूल जाना चाहिए

याद दिला दें कि इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल मैच में हराया था। जब पांड्या से उस मुकाबले को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "2019 वर्ल्ड कप में इस मैदान पर जो हुआ वह अतीत में है। अब ये अहम है कि आगे बढ़ें और बेहतर करें। इंग्लैंड जैसी टीम जो पिछले कुछ सालों में शानदार रही है, मुझे लगता है कि हर कोई इंग्लैंड को सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के रूप में देखता है। हमारे लिए यहां प्रदर्शन करना और जीतना बहुत महत्वपूर्ण था।"

मैन ऑफ द सीरीज रहे हार्दिक

मैन ऑफ द सीरीज रहे हार्दिक

मैनचेस्टर में ऋषभ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और पांड्या को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड मिला। पूरी सीरीज में हार्दिक ने शानदार खेल दिखाया। 3 मैचों में उन्होंने 50 की औसत से कुल 100 रन बनाए और गेंदबाजी में भी 12.33 की लाजवाब औसत से कुल 6 विकेट लेने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+