IND vs PAK: हार्दिक पांड्या के पास नताशा को खुश करने का सुनहरा मौका, पाकिस्तान के खिलाफ बना देंगे ये रिकॉर्ड?
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में आज टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के फैन्स इस मैच के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले सात महीनों में दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच है। एकदिवसीय वर्ल्ड कप में पिछले साल मुकाबला हुआ था।
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम करने की तरफ हैं। वह इस मैच में यह ख़ास आंकड़ा हासिल कर लेंगे। वह भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के बेहद करीब हैं।

पांड्या इस आंकड़े को हासिल करते हैं, तो यह उनके लिए एक खास मुकाम होगा। भारत के भुवनेश्वर कुमार और पाकिस्तान के उमर गुल के बीच इस समय टाई है। दोनों ने बराबर विकेट झटके हैं। उनके साथ ही हार्दिक पांड्या भी इन दोनों गेंदबाजों के बराबर हैं।
पांड्या, गुल और भुवी तीनों ने ही 11-11 विकेट हासिल किये हैं। अगर एक भी विकेट हासिल पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में झटक लेते हैं, तो वह रिकॉर्ड बना देंगे। दोनों टीमों की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वालों में हार्दिक पांड्या पहले स्थान पर आ जाएंगे। उनके पास यह सुनहरा मौका है।
इन तीनों गेंदबाजों के बाद दो भारतीयों का नाम आता है। इरफ़ान पठान और अर्शदीप ने भी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैचों में 6-6 विकेट अपने नाम किये हैं। देखना होगा कि आज के मैच में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन कैसा रहेगा। उनके ऊपर भी नजरें रहने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications