Hardik Pandya-Natasa Stankovic: अपनी शादी में पांड्या ने की जमकर मस्ती, शैम्पेन खोलते हुए वीडियो Viral

मालूम हो कि मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा एक मॉडल और डांसर हैं, उनकी पूरी पढ़ाई-लिखाई सार्बिया में ही हुई है।

Hardik Pandya-Natasa Stankovic

Hardik Pandya Wedding Pics: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आखिरकार अपनी ड्रीम वेडिंग का सपना पूरा कर लिया और 14 फरवरी को प्रेम दिवस के दिन अपनी ही पत्नी नताशा स्टेनकोविक से दोबारा शादी कर ली। खास बात ये रही कि इस वेडिंग का गवाह उनका दो साल का बेटा अगस्त्या भी बना। आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी लेकिन कोरोना की वजह से उनकी इस शादी में केवल करीबी ही शामिल हुए थे, ऐसे में दोनों की इच्छा थी कि वो धूम-धूम से शादी रचाएं और इसलिए दोनों ने Valentines Day के दिन ग्रैंडवेडिंग की।

हार्दिक पांड्या की मेमोरेबल रोमांटिक वेडिंग

हार्दिक पांड्या की मेमोरेबल रोमांटिक वेडिंग

इस शादी में हार्दिक ने जमकर मस्ती की और अपनी शादी को मेमोरेबल रोमांटिक वेडिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस वक्त पांड्या की शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने खोली शैम्पेन

लेकिन जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो है पांड्या का शैम्पेन वाला वीडियो। Video में पांड्या शैम्पैन की बॉटल खोलते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी नताशा उनके बगल में खड़े होकर ताली बजाती दिख रही हैं।

'प्यार के इस द्वीप पर वेलेंटाइन डे मनाया'

'प्यार के इस द्वीप पर वेलेंटाइन डे मनाया'

आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है। दोनों ने वेडिंग के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना था, अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पांड्या ने लिखा है कि 'हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वेलेंटाइन डे मनाया। हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को अपने साथ देखकर धन्य हैं।'

शादी की तस्वीर भी शेयर की

शादी की तस्वीर भी शेयर की

शादी के दौरान पांड्या ब्लैक सूट में और नताशा स्टैनकोविच व्हाइट ड्रेस गाउन में दिखाई दीं। इस शादी में काफी लोगों ने शिरकत की है , जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी शामिल हैं। उन्होंने इस शादी की तस्वीर भी शेयर की थी और दोनो को बधाई भी दी है।

हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक नाईट क्लब में हुई थी

आपको बता दें कि IPL टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक नाईट क्लब में हुई थी, हार्दिक से मिलने से पहले नताशा की क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थीं। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया।

शादी से पहले ही नताशा गर्भवती हो गई थीं

फिर दोनों ने साल 2020 में शादी का ऐलान कर दिया, इस शादी के सात महीने बाद ही बेटे अगस्त्या का जन्म हुआ, इसके बाद मीडिया में खबर फैल गई थी कि शादी से पहले ही नताशा गर्भवती हो गई थीं इसलिए दोनों ने जल्दी-जल्दी शादी कर ली।

नताशा एक मॉडल और डांसर हैं

मालूम हो कि मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा एक मॉडल और डांसर हैं, उनकी पूरी पढ़ाई-लिखाई सार्बिया में ही हुई है। वो एक शानदार बैले डांसर हैं और बहुत सारी हिंदी फिल्मों और शोज में आयटम डांस भी कर चुकी हैं।

Recommended Video

    Hardik-Natasha पहुंचे Udaipur, दुनिया की नजरों से छिपकर फिर लेंगे साथ फेरे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+