IND vs ZIM: हार्दिक पंड्या ने विकेट पर मारा अपना बल्ला, फिर भी नहीं हुए OUT, वीडियो वायरल

भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर ग्रुप स्टेज में टॉप पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।

India vs Zimbabwe, 42nd Match, Super 12 Group 2 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर ग्रुप स्टेज में टॉप पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की तरफ से एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेली। सूर्यकुमार के अलावा केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया।

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या हुए हिट विकेट लेकिन..

भारतीय बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक पंड्या हिट विकेट हो गए थे। इसके बावजूद वह बल्लेबाजी करते रहे। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन पंड्या ने ऐसा कर कोई चीटिंग नहीं की है। दरअसल, पंड्या जिस गेंद पर हिट विकेट हुए थे वो गेंद फ्री हिट थी। फ्री हिट की गेंद पर बल्लेबाज हिट विकेट आउट नहीं माना जाता है, यही वजह है कि आउट होने के बाद भी पंड्या बल्लेबाजी करते रहे।

भारत ने 71 रनों से जीता मैच

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत 71 रनों से इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। भारत इस मुकाबले से पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी थी, लेकिन इस जीत के साथ उन्होंने टॉप पर ग्रुप लीग का अपना सफर खत्म किया।

सेमीफाइनल पर टिकी सबकी नजरें

अब फैंस की नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हुई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय खिलाड़िय़ों का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी नई गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि, इंग्लैंड के सामने भारत को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+