नियम है तो OUT है, खेल भावना कहां से आई, हार्दिक ने कहा- मुझे भी कर दो नॉन स्ट्राइकर पर ऐसे आउट

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर रनआउट को लेकर बात की है जो पिछले कुछ सालों से काफी चर्चा में रहा है। अभी कुछ ही सप्ताह पहले की बात है जब भारत की दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की दाएं हाथ की बल्लेबाज चार्ली डीन को अपनी गेंद फेंकते हुए तब आउट कर दिया था जब वह गेंद फेंकने से पहले ही अपनी क्रीज छोड़ चुकी थीं। उसके बाद काफी हो हल्ला हुआ था और भारतीय क्रिकेटर की काफी आलोचना भी की गई थी।

नियम है तो खेल भावना कहां से आई?

नियम है तो खेल भावना कहां से आई?

हार्दिक पांड्या ने इस पर बात की है और कहा है कि यह एक नियम है तो किसी को खेल भावना के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है। कई बार नॉन स्ट्राइकर एंड पर किए गए रन आउट को लेकर कई लोग खेल भावना का जिक्र करते हैं लेकिन पांड्या का कहना है कि अगर खेल भावना है तो फिर नियम किस बात का है और अगर नियम है तो खेल भावना की बात कहां से आती है? आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में हार्दिक पांड्या ने ये सब बात की हैं।

कोई मुझे आउट कर सकता है

कोई मुझे आउट कर सकता है

वे कहते हैं, हमें इसको ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। यह एक नियम है इतनी सी बात समझने की जरूरत है। अगर ये नियम है तो खेल भावना जैसी बातें बकवास हैं। फिर आप नियम को हटा दीजिए बस इतनी सी बात है। जिन लोगों को समस्याएं हैं ये उनकी समस्या है, होने दीजिए। हार्दिक पांड्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम अभियान का हिस्सा है और उनका कहना है कि वह अगर अपनी क्रीज जल्दी छोड़ते हैं तो कोई भी उनको आउट कर सकता है और वे इसको लेकर किसी तरह की समस्या भी नहीं बनाएंगे।

हार्दिक कहते हैं, व्यक्तिगत तौर पर मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर मैं आउट हूं तो बाहर चला जाऊंगा और कोई मुझे आउट कर सकता है (क्योंकि) यह मेरी गलती है ना कि गेंदबाज की। बॉलर नियम का ही इस्तेमाल कर रहा है। तो इस बात को लेकर इतने ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। ये एक छोटी सी बात है।

पाकिस्तान के खिलाफ छा गए हार्दिक पांड्या

पाकिस्तान के खिलाफ छा गए हार्दिक पांड्या

इससे पहले 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मैच में रविचंद्रन अश्विन ने भी इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को ऐसे ही आउट किया था और इस बात को लेकर बहुत ही ज्यादा आलोचना हुई थी। मार्च 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने नियम 41 (अनफेयर प्ले) को नियम 38 (रन आउट) में डाल दिया है। हार्दिक पांड्या ने अभी हाल ही में संपन्न हुए भारत और पाकिस्तान मुकाबले में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था जहां पर तीन विकेट चटकाने के अलावा 37 गेंद में 40 रन बनाकर भी सुर्खियों में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+