Hardik Pandya Flying Kiss: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच हार्दिक-महिका का वीडियो वायरल, फैंस को सता रहा ये बड़ा डर?
Hardik Pandya Flying Kiss: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में भारतीय टीम का दबदबा बरकरार है। बुधवार को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने आसान जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मैदान पर अपनी आक्रामक शैली के लिए मशहूर हार्दिक इस बार अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा पर सरेआम प्यार जताते नजर आए।
मैदान पर दिखा हार्दिक का रोमांटिक अंदाज (Hardik Pandya Flying Kiss)
मुकाबले के दौरान जब हार्दिक पंड्या बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तब कैमरों ने उन्हें स्टैंड्स में बैठीं महिका शर्मा की ओर देखते हुए कैद किया। वीडियो में हार्दिक को महिका की तरफ 'फ्लाइंग किस' उछालते देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक ने केवल फील्डिंग के दौरान ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी के दौरान भी स्टैंड्स की ओर इशारा कर अपना प्रेम शेयर किया। पारी की समाप्ति के बाद दोनों के बीच एक संक्षिप्त बातचीत भी देखी गई, जिसके वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। हालांकि, फैंस को यह डर भी है कि महिका शर्मा से लगाव उनके प्रदर्शन पर असर पैदा न कर दें।

टी-20 वर्ल्ड कप में रहा है ऐसा प्रदर्शन
यह पहला मौका नहीं है जब यह कपल चर्चा में है। इससे पहले हार्दिक ने महिका के जन्मदिन पर श्रीलंका की एक निजी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपनी 'प्रिंसेस' बताया था। अक्सर दोनों को सार्वजनिक स्थानों पर एक-दूसरे का हाथ थामे और गर्मजोशी से मिलते देखा गया है। निजी जीवन की सुर्खियों के बीच हार्दिक का मैदानी प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 30 रनों की एक अहम और संभली हुई पारी खेली।
सुपर 8 में बेहतर प्रदर्शन की होगी उम्मीद
भले ही पाकिस्तान के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए, लेकिन बड़े मैचों में गेम पलटने की उनकी क्षमता उन्हें टीम इंडिया का सबसे अहम 'मैच-विनर' बनाए रखती है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में बिना किसी बड़ी बाधा के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब असली परीक्षा अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता के मैदानों पर होगी।
भारत का शेड्यूल
22 फरवरी: बनाम दक्षिण अफ्रीका (अहमदाबाद)
26 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
1 मार्च: बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)












Click it and Unblock the Notifications