बर्थडे पर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, क्या होने वाली है शादी?
Hardik Pandya Romantic Photo Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आखिरकार अपने नए रिश्ते की घोषणा कर दी है। शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को हार्दिक ने मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। यह ऐलान हार्दिक के 32वें जन्मदिन 11 अक्टूबर से ठीक एक दिन पहले हुआ।
हार्दिक ने शेयर की तस्वीर (Hardik Pandya Romantic Photo Viral)
हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और माहिका एक शांत समुद्र तट पर खड़े हैं। दोनों समुद्र के नीले पानी को देख रहे हैं और हार्दिक ने माहिका के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर में हार्दिक ने प्रिंटेड ब्लैक जैकेट और शॉर्ट्स पहने हैं, जबकि माहिका सफेद शर्ट में नजर आ रही हैं। एक अन्य ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए भी दिखाई दिए।

एयरपोर्ट पर साथ आए थे नजर
अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि से पहले हार्दिक और माहिका को शुक्रवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। दोनों ने मैचिंग काले रंग के आउटफिट पहने थे और साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। एयरपोर्ट पर हार्दिक काफी सुरक्षात्मक दिखे। उन्होंने माहिका को भीड़ और पैपराज़ी से बचाते हुए टर्मिनल तक पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। कुछ रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
कौन हैं माहिका शर्मा?
हार्दिक पंड्या की नई पार्टनर माहिका शर्मा एक मॉडल और उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। वह अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम हैंडल पर फैशन और फिटनेस से जुड़ा कंटेंट भी बनाती हैं। माहिका ने अपने करियर की शुरुआत रैपर रागा के एक म्यूजिक वीडियो में फ्रीलांसर के तौर पर काम करके की थी। उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ओरलैंडो वॉन आइंसिडेल की Into the Dusk और ओमंग कुमार की PM Narendra Modi (2019) शामिल हैं। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications