हार्दिक पांड्या ने पुष्पा नानी के साथ किया श्रीवल्ली डांस, ईशान किशन बोले- बेस्ट VIDEO ऑल टाइम

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट हार्दिक पांड्या भी पुष्पा मूवी की श्रीवल्ली गीत की खुमारी में डूब चुके हैं। यह गीत अपने सिंपल डांस स्टेप के जरिए लोगों में बहुत चर्चित हो रहा है। यह स्पेप्स अजीबोगरीब और मजेदार हैं। साइड में कदम बढ़ाकर कंधे लचकाकार किए जाने वाले ये स्टेप्स क्रिकेटरों को बहुत लुभा रहे हैं। पहले डेविड वार्नर ने इनको किया, फिर सुरेश रैना ने भी किया और अब हार्दिक पांड्या ने भी इसको किया है। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी नानी के साथ ये स्टेप्स कर रहे हैं, यही इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत हैं क्योंकि वे काफी उम्र की हैं।

हार्दिक ने अपनी पुष्पा नानी के साथ किया डांस-

हार्दिक ने अपनी पुष्पा नानी के साथ किया डांस-

हार्दिक धूप में अपने घर की छत पर नानी के साथ कदम थिरका रहे हैं और बैकग्राउंड में श्रीवल्ली गाना बज रहा है। डांस करने से पहले हार्दिक और उनकी नानी सनग्लास लगाते हैं और फिर डांस शुरू हो जाता है। नानी उम्र के कारण रफ्तार से डांस नहीं कर पाती लेकिन गीत के स्टेप्स इतने सिंपल है कि वे इसको कर पा रही हैं। स्टेप्स करने के बाद हार्दिक के साथ नानी अल्लू अर्जुन का सिग्नेचर स्टाइल मुंह पर हाथ फेरने वाला भी करती हैं। अल्लू अर्जुन पूरी फिल्म में टशन के साथ ऐसा स्टाइल करते हुए दिखाए दिए हैं।

वीडियो शेयर करके अल्लू अर्जुन को भी टैग किया-

हार्दिक ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा-अपनी खुद की पुष्पा नानी के साथ। फिर उन्होंने अल्लू अर्जुन को टैग भी किया है।

दरअसल पुष्पा महिलाओं का ही नाम होता है लेकिन फिल्म में अल्लू अर्जुन को पुष्पा इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनका पूरा नाम पुष्पाराज है और शॉर्ट नेम पुष्पा बना दिया जाता है। हार्दिक के वीडियो पर ईशान किशन ने रिप्लाई करते हुए बेस्ट वीडियो ऑफ ऑल टाइम कहा है। हार्दिक के भाई क्रुनाल पांड्या ने दो हार्ट इमोजी भेजी हैं।

श्रीवल्ली की धूम पूरे भारत में-

श्रीवल्ली की धूम पूरे भारत में-

श्रीवल्ली गीत कई भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज हुआ है। हिंदी वर्जन बहुत लोकप्रिय हुआ है और जावेद अली द्वारा गाए गए इसी गीत को यू-ट्यूब पर ही अब तक 95 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं। तेलुगु निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा: द राइज' इस समय भारत में सबसे अधिक चर्चित फिल्मों में से एक है।

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं अब हार्दिक-

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं अब हार्दिक-

हार्दिक को हाल में ही आईपीएल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनको अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी है और भारत के ऑलराउंडर को शुक्रवार, 21 जनवरी को नई फ्रेंचाइजी द्वारा 15 करोड़ रुपये में साइन किया गया। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को भी 15 करोड़ रुपये में लिया गया है। हार्दिक पांड्या इससे पहले मुंबई इंडियंस के बहुत अहम हिस्से रहे हैं।

हार्दिक ने इससे पहले कभी भी आईपीएल टीम में कप्तानी नहीं की है। हार्दिक ने कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें 153.91 के स्ट्राइक रेट से 1476 रन बनाए हैं। उन्होंने 42 विकेट भी लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+