Virat Kohli ने बिना खेले ही West Indies के खिलाफ जीत में निभाई अहम भूमिका, हार्दिक पांड्या ने किया बड़ा खुलासा

India vs West Indies 3rd ODI Highlights: तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली, जिसके दम पर भारत ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से कब्जा कर लिया। इस बीच कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस जीत में विराट कोहली के योगदान को लेकर खुलासा किया है। दरअसल, टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को सीरीज के आखिरी वनडे में एक बार फिर आराम दिया गया।

Hardik Pandya Virat Kohli

इस बारे में पूछे जाने पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, 'विराट और रोहित टीम का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें आराम दिए जाने के पीछे का कारण ऋतुराज और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को मौका देना था।'

पांड्या ने बताया कि, 'कुछ दिन पहले मेरी विराट के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई थी और जिस तरह का इनपुट उन्होंने मुझे दिया था, उन्होंने मुझे इतने सालों तक देखा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग सात या आठ साल हो गए हैं और उन्होंने मुझे पहले दिन से ही देखा है।'

हार्दिक ने आगे कहा कि, 'उन्होंने कुछ अनुभव मेरे साथ साझा किए जिनसे वास्तव में मुझे मदद मिली। वह चाहते थे कि मैं क्रीज पर कुछ समय बिताऊं और साथ ही इस फॉर्मेट में खेल का आदी हो जाऊं क्योंकि हमने बहुत सारे टी20 फॉर्मेट खेले हैं।' 'मैं बस मौके का इंतजार कर रहा था। मैं वास्तव में उनका भी आभारी हूं कि उन्होंने मेरे साथ उस अनुभव को साझा किया।'

ये भी पढ़ें- IND vs WI: मुकेश कुमार ने टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त, बोले फैंस, इसे वर्ल्ड कप में ले लो...

पांड्या ने कहा कि, 'मैं इस तरह के खेल के इंतजार में था जहां, आप जानते हैं कि कुछ दांव पर है, न कि आप ये समझें कि सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल से कहीं अधिक था। हम जानते थे कि अगर असफल रहे तो बहुत निराशा होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+