IND vs WI: मुकेश कुमार ने टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त, बोले फैंस, इसे वर्ल्ड कप में ले लो...

West Indies vs India, 3rd ODI, Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने अपने नाम किया। भारत की इस जीत में कई खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया। टीम के युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी इस मुकाबले में गेंद के साथ अपनी चमक बिखेरने में सफल रहे। मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

वेस्टइंडीज की तोड़ी कमर: अपनी धारदार गेंदबाजी से मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज की कमर तोड़ने का काम किया। मुकेश को दूसरे वनडे में कोई विकेट नहीं मिल पाया था। लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने सारी कसर पूरी करते हुए भारत को एक धमाकेदार शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की। मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Mukesh Kumar 1

तीसरे वनडे में दिखाया दम: पहले दोनों वनडे मैच में मुकेश कुमार नई गेंद से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। मुकेश कुमार ने निर्णायक मुकाबले में 3 विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर दी। अपने शुरुआती 4 ओवरों के अंदर 3 बड़े विकेट झटककर मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने के बाद मुकेश ने भारत की जीत इस मैच में लगभग पक्की कर दी थी।

सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ: मुकेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि इस परफॉर्मेंस के बाद मुकेश कुमार का वर्ल्ड कप खेलना पक्का है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि भारतीय़ गेंदबाजी में एक और नया सितारा जुड़ गया है। बता दें कि मुकेश कुमार ने वनडे से पहले भारत के लिए टेस्ट में भी डेब्यू किया था। अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने दो विकेट झटके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+