हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में आने के बाद तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छोड़ दी गुजरात टाइटंस

Hardik Pandya on coming back to MI: हार्दिक पांड्या आईपीएल में दो साल गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे और अब फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनको कैश डील से अपने साथ शामिल किया है। हर किसी के लिए पांड्या का जाना काफी हैरान करने वाला था।

मुंबई इंडियंस में ट्रेड होने के बाद पांड्या ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें पांड्या कह रहे हैं कि रोहित, सूर्या, बुमराह, ईशान, पॉली, मलिंगा चलो फिर से शुरू करते हैं। उन्होंने मुंबई में आने को अलग अहसास बताया।

hardik pandya
Photo Credit: Mumbai Indians X handle

पांड्या ने कहा कि आकाश अम्बानी और उनके पूरे परिवार के साथ मेरा खास बॉन्ड है। ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर और परिवार में वापस आ रहा हूं। मेरे लिए यह पल भावुक होने से भी ज्यादा है। पलटन आपने जब मुझे पहली बार सपोर्ट किया था, उन तमाम यादों के लिए मेरे दिल में विशेष जगह है। हमने एक टीम के रूप में इतिहास रचा है और मैं उम्मीद करता हूं कि आप एक बार फिर से हमारा समर्थन करेंगे।

गौरतलब है कि साल 2013 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में थे। 2021 तक खेलने के बाद वह नई टीम गुजरात टाइटंस में आए। वहां उनको कप्तान बनाया गया और उनकी कप्तानी भी धाकड़ रही। पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने अपने पहले ही सीजन में ख़िताब जीत लिया।

दूसरी बार भी पांड्या की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। गुजरात ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह हासिल की लेकिन इस बार सामने चेन्नई सुपर किंग्स थी। चेन्नई ने मुकाबला जीतकर गुजरात को लगातार दूसरा फाइनल जीतने से वंचित कर दिया। मुंबई ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ की राशि देकर लिया है। पांड्या भी अपनी पुरानी टीम में जाकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पांड्या को लाने के लिए मुंबई ने अपने ऑल राउंडर कैमरन ग्रीन को आरसीबी के हवाले कर दिया। ग्रीन के जाने से मुंबई के पर्स में धन राशि जमा हुई और रिटेन-रिलीज के अंतिम दिन शाम को डील फाइनल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+