IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने एक मैच के बैन पर तोड़ी चुप्पी, CSK के खिलाफ एक्शन से पहले कही बड़ी बात

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। यह अनुपस्थिति आईपीएल गवर्निंग बॉडी द्वारा लगाए गए एक मैच के बैन के कारण है। यह जुर्माना पिछले सीजन में तीन मौकों पर मुंबई इंडियंस द्वारा निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं करने के परिणामस्वरूप लगाया गया था।

हार्दिक पर पिछले सीजन के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ओवर रेट ऑफेंस (Over Rate Offence) के कारण बैन लगाया गया था। नतीजतन वह इस सीजन के शुरुआती मैच के दौरान अपना बैन पूरा करेंगे। इस मैच के लिए सूर्य कुमार यादव कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

hardik pandya breaks silence on one match ipl ban

हार्दिक ने बैन पर अपनी चुप्पी तोड़ी
एमआई की प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक ने बैन पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें अपनी टीम के ओवर रेट ऑफेंस के परिणामों के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह मेरे कंट्रोल से बाहर की बात है। पिछले साल जो हुआ वह खेल का हिस्सा था, मुझे लगता है कि हमने डेढ़ या दो मिनट देरी से गेंदबाजी की थी। उस समय मुझे नहीं पता था कि क्या हो सकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन यह नियम है। अब क्या वे अगले साल भी इस नियम को जारी रखेंगे, मुझे लगता है कि यह हायर अथॉरिटी पर निर्भर है। वे इस पर गौर कर सकते हैं और यह कैसे किया जा सकता है।'

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर क्या बोले पांड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि अब जबकि विवादास्पद इम्पैक्ट प्लेयर नियम को तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है, तो एक क्रिकेटर को शुरुआती ग्यारह में जगह पाने के लिए शुद्ध ऑलराउंडर होना चाहिए। यह नियम किसी टीम को मैच के बाद के स्टेज में अपने प्लेइंग इलेवन से किसी खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। टीमें स्थिति की मांग के अनुसार बल्लेबाजी या गेंदबाजी विशेषज्ञ को लाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+