हार्दिक पांड्या और नताशा हुए एक-दूसरे से अलग, सोशल मीडिया पर खुद किया क्रिकेटर ने कन्फर्म
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्तानकोविक के बीच तलाक की बातों पर अब विराम लग गया है। हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी से अलग होने की बात स्वीकार करते हुए इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है। दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हार्दिक और नताशा दोनों ने पोस्ट किया है।
पांड्या ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि चार साल साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने अलग होने का फैसला लिया है। हमने इस रिश्ते को सब कुछ दिया और अब हम दोनों के लिए ही यह सही समय है। हमारे लिए यह एक मुश्किल फैसला था।

हार्दिक ने लिखा कि इस रिश्ते में हमने ख़ुशी, सम्मान, दिया और साथ रहने का मज़ा भी आया। हमने एक परिवार बनाया। अगस्त्य को पाकर हम खुश हैं और हम दोनों के लिए ही वह केंद्र बना रहेगा। उसकी ख़ुशी के लिए हम माता-पिता सब कुछ करना सुनिश्चित करेंगे।
पांड्या ने लिखा कि ईमानदारी से हम आपके सपोर्ट की उम्मीद करते हैं। इस मुश्किल और संवेदनशील समय के दौरान आप हमारी निजता का ध्यान रखें। गौरतलब है कि यही पोस्ट नताशा ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
हार्दिक पांड्या और नताशा की मुलाक़ात 2018 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। यहाँ से दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। कोरोना वायरस के समय उन्होंने शादी कर ली थी। उस समय लॉक डाउन का समय था।
इसके बाद हार्दिक और नताशा ने एक बार फिर से शादी की थी। इस बार मेहमानों को बुलाया गया और बड़ा आयोजन किया गया। एक साल पहले ही दोनों ने उदयपुर में दूसरी बार शादी की थी और इसके बाद अब रिश्ते में दरार आ गई और अलग होने का फैसला लिया गया। दोनों का बेटा अगस्त्य है। काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं लेकिन अब दोनों तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications