'इस्लाम अपनाना चाहते थे हरभजन सिंह', इंजमाम उल हक का दावा, टर्बनेटर का खौला खून, कहा- वो पागल है...
Harbhajan Singh On Inzamam-ul-Haq: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि हरभजन सिंह एक बार इस्लाम धर्म अपनाने के लिए तैयार थे। हरभजन सिंह ने यह वीडियो देखते ही तुरंत ही उस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने इंजमाम-उल-हक को जमकर खरी-खोटी सुनाई और डॉक्टर से दिखाने की सलाह दे डाली।
इंजमाम-उल-हक ने किया बड़ा दावा (Harbhajan Singh On Inzamam-ul-Haq)
दरअसल, एक एक्स यूजर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पुराना वीडियो शेयर किया और हरभजन सिंह को परेशान करने की कोशिश की। लेकिन यह रणनीति उसके लिए उल्टी पड़ गई, क्योंकि दिग्गज भारतीय स्पिनर ने एक्स यूजर और इंजमाम-उल-हक को मानसिक रूप से बीमार बता दिया। इस वीडियो में इंजमाम-उल-हक ने दावा किया कि हरभजन सिंह इस्लाम धर्म अपनाने को तैयार हो गए थे।

इरफान पठान, जहीर खान और मोहम्मद कैफ को लेकर भी कही बात
विवादित वीडियो में इंजमाम-उल-हक को हरभजन सिंह के बारे में एक दिलचस्प कहानी शेयर करते हुए देखा जा सकता है। पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने खुलासा किया कि भारत के पाकिस्तान दौरे के दौरान इरफान पठान, जहीर खान और मोहम्मद कैफ सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को इस्लामी उपदेशक मौलाना तारिक जमील के सत्र में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
इंजमाम उल हक किया चौंकाने वाला खुलासा
इंजमाम ने दावा किया कि हरभजन भी इन उपदेश सत्रों में शामिल हुए और मौलाना तारिक जमील के शब्दों से बहुत प्रभावित हुए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने यहां तक दावा किया कि पूर्व भारतीय स्पिनर ने एक बार धर्म परिवर्तन की इच्छा जताई थी, लेकिन उनके कारण ऐसा नहीं हो सका। इंजमाम ने वायरल वीडियो में कहा कि मौलाना तारिक जमील हर दिन हमसे मिलने आते थे। हमारे पास नमाज के लिए एक कमरा था। नमाज के बाद वह हमसे बात करते थे। एक-दो दिन बाद हमने इरफान पठान, जहीर खान और मोहम्मद कैफ को नमाज के लिए बुलाया। मैंने देखा कि 2-3 और भारतीय खिलाड़ी भी शामिल होते थे; वे नमाज नहीं पढ़ते थे, लेकिन मौलाना की बातें सुनते थे।
हरभजन से फैन ने पूछा सवाल
इंजमाम ने आगे बताया कि हरभजन ने एक बार मुझसे कहा कि मेरा दिल कहता है कि मुझे वह (मौलाना) जो भी कहें, उसे मान लेना चाहिए। मैंने कहा, 'तो उनके पीछे चलो। तुम्हें क्या रोक रहा है?' तब, उन्होंने जवाब दिया, 'मैं तुम्हें देखता हूं, और फिर रुक जाता हूं। तुम्हारी जिंदगी ऐसी नहीं है।' अब यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने हरभजन की खिंचाई करते हुए लिखा, "क्या आप इस्लाम अपनाने वाले थे? क्या आपको इस्लामिक भाषण सुनने से पहले अपने गुरुओं की याद नहीं आई?
इस्लामी उपदेश सत्रों में भाग लेने और धर्म परिवर्तन करने के आरोपों पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद हरभजन ने सुझाव दिया कि ऐसे दावे फैलाने वालों को गंभीर इलाज की ज़रूरत है। एक्स यूजर और इंजमाम पर पलटवार करते हुए हरभजन सिंह ने पोस्ट किया कि उसे मानसिक इलाज के लिए अपने साथ अस्पताल ले जाओ। उसे भी आपकी तरह गंभीर इलाज की ज़रूरत है।












Click it and Unblock the Notifications