हरभजन सिंह ने किया खुलासा, धोनी ने क्रिकेट से 15 गुना ज्यादा ये स्पोर्ट्स खेल लिया है
नई दिल्ली, 19 फरवरी: चाहे आप बच्चे हों या जवान, इ-स्पोर्ट और ऑनलाइन गेमिंग एक ऐसी चीज बन गई है जिससे पिछले कुछ सालों में दुनिया को अपनी पकड़ में लेने की शुरुआत की है। पूरी दुनिया में खेल की यह नई आदत आपको लगभग हर आयु वर्ग के लोगों में देखने को मिलेगी। हर जेंडर के अंदर किसी न किसी ऑनलाइन गेमिंग या इ-स्पोर्ट का चस्का देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस समय दुनिया में गेमिंग इंडस्ट्री सबसे तेजी से तरक्की करने वाली इंडस्ट्री में से एक है। इ-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन गेमिंग के मुद्दों में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भी शामिल है।

भज्जी का एक दिलचस्प खुलासा-
वास्तव में सच यह है कि खिलाड़ी जब मैदान के बाहर होते हैं तो कई बार इस तरह के ऑनलाइन खेलों के जरिए अपना टाइम पास करते हुए देखे जाते हैं। ऐसा हमने कई बार टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में या किसी दौरे पर जा रही भारतीय टीम को एयरपोर्ट पर बैठे देख कर ऑनलाइन गेमिंग का चस्का देखा है। एक दिलचस्प खुलासा भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने किया है जिन्होंने यह दावा किया है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इ-स्पोर्ट्स के सबसे बड़े फैंस में से एक हैं और उन्होंने क्रिकेट जितना खेला है उसकी तुलना में 15 गुना अधिक इ-स्पोर्ट्स खेल लिया है। हरभजन ने इंडिया टुडे गेमिंग में वर्ल्ड इ-स्पोर्ट्स कप की अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान यह बात कही।

क्रिकेट से 15 गुना ज्यादा ESports खेलते हैं धोनी-
यहां पर हरभजन कहते हैं, "हां, भारतीय क्रिकेट टीम में हर क्रिकेटर स्पोर्ट्स खेलता है। मैं भी खेल चुका हूं। हमारे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से 15 गुना ज्यादा इ-स्पोर्ट्स खेलते हैं। जब मैच खत्म हो जाते हैं तो आप उनको होटल रूम में बैठा देखिए वह अपना टाइम इ-स्पोर्ट्स खेल कर ही गुजारते हैं। कभी-कभी वे फीफा खेलते हैं तो कभी पब्जी, तो कई बार कुछ और खेल होते हैं। इ-स्पोर्ट्स एक बड़ी चीज है जो तेजी से तरक्की कर रही है। हम भी टीमों को बनाने में दिलचस्पी रखते हैं और फर्स्ट पर्सन शूटर गेम भी खेलते हैं।

आज लोग इसमें अपना करियर बना रहे हैं
हरभजन ने बताया कि गेमिंग इंडस्ट्री का डायनामिक्स इतनी तेजी से चेंज हो रहा है कि एक समय लोग केवल मनोरंजन के लिए इ-स्पोर्ट्स खेलते थे और आज यह लोगों को कैरियर देने का जरिया बन चुका है। हरभजन ने कहा है कि आने वाले समय में आप एक आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि यह उद्योग कितनी तेजी के साथ तरक्की करने जा रहा है। हरभजन कहते हैं- हमारे लिए यह एक नई चीज है। हम एंटरटेनमेंट के लिए इसको खेलते थे लेकिन आज लोग इसमें अपना करियर बना रहे हैं।

यह इ-स्पोर्ट की केवल शुरुआत है
भज्जी कहते हैं कि, आज इन खेलों के विश्लेषक मौजूद है, इनके बारे में दुनिया भर में चर्चा होती है और यहां तक की कोचिंग भी दी जाती है ताकि खेल को समझने के तौर तरीके पता चल सके। केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कई लोग भी जुड़े हुए हैं। यह संख्या बहुत अधिक है और यह इ-स्पोर्ट की केवल शुरुआत है। यह अकल्पनीय तरीके से भविष्य में तरक्की करने जा रहा है। हरभजन सिंह ने क्रिकेट कि सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वे आईपीएल के पिछले एडिशन में खेलते नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications