IPL 2025: फैन ने हिंदी कमेंट्री की क्वालिटी पर उठाए सवाल, बताया किस चीज से है दिक्कत, हरभजन को देना पड़ा जवाब
IPL 2025 के दौरान हिंदी कमेंट्री की क्वालिटी को लेकर एक क्रिकेट फैंस ने सवाल उठाए हैं। फैन का कहना है कि पहले हिंदी कमेंट्री अधिक जानकारीपूर्ण हुआ करती थी, लेकिन अब इसमें क्रिकेट से जुड़ी गहरी जानकारी की बजाय मजाकिया वन-लाइनर्स और कविताओं पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए फैन ने कहा कि दर्शक खेल की बारीकियों और एक्सपर्ट एनालिसिस
की उम्मीद करते हैं, लेकिन मौजूदा कमेंट्री में क्रिकेट की रणनीति और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कम होती जा रही है। इस आलोचना के बाद, यह बहस छिड़ गई कि क्या हिंदी कमेंट्री में मनोरंजन के बजाय क्रिकेट की गहराई पर ज़्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

हरभजन ने दिया जवाब, फैन के इनपुट को माना जरूरी
इस टिप्पणी पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और मौजूदा कमेंटेटर हरभजन सिंह ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जवाब देते हुए कहा कि, इनपुट के लिए धन्यवाद। हम इस पर काम करेंगे।' हरभजन का यह जवाब दर्शाता है कि कमेंट्री पैनल दर्शकों की राय को गंभीरता से लेता है और सुधार के लिए तैयार है।
हिंदी कमेंट्री में क्या बदलाव चाहते हैं दर्शक?
हिंदी कमेंट्री दर्शकों को खेल से जोड़ने का एक अहम जरिया बन गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो अंग्रेजी में कमेंट्री नहीं समझते। लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव देखने को मिले हैं। कई लोग चाहते हैं कि कमेंट्री में तकनीकी विश्लेषण और खेल की रणनीतियों पर ज़्यादा चर्चा हो, जबकि कुछ दर्शकों को हल्का-फुल्का मनोरंजन भी पसंद आता है। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में हिंदी कमेंट्री में कोई बदलाव होता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications