IPL: टीम इंडिया में वापसी को तैयार हैं वरुण चक्रवर्ती? हरभजन सिंह ने KKR के गेंदबाज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने KKR के वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, 'वह अच्छी फील्डिंग और गेंदबाजी कर रहे हैं। यह खिलाड़ी फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए लाइन में शामिल हो गया है।'

Varun Chakravarthy

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 53वें मैच में 8 मई को ईडन गार्डन्स में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। केकेआर ने गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में पंजाब को 179 रनों पर रोक दिया।

इस दौरान कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए। चक्रवर्ती आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में रहे हैं। इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में स्पिनर ने 17 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने चार ओवर फेंके और केवल 26 रन दिए और तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके प्रदर्शन को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ की है।

हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, 'जब मैं केकेआर टीम का हिस्सा था, उस दौरान उनके घुटने में बहुत दर्द था। वह इंजेक्शन लेकर और आइस पैक लगाकर मैच खेलने उतरते थे, लेकिन इन सब के बाद भी उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।

सिंह ने आगे बताया कि, 'जब मैंने उनसे बात की तो पता चला कि उन्हें अपना वजन कम करना था। ज्यादा वजन के कारण उनके घुटने पर बहुत दवाब पड़ रहा था। अब उनका घुटना ठीक है, क्योंकि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है, वह अच्छी फील्डिंग और गेंदबाजी कर रहे हैं। यह खिलाड़ी फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए लाइन में शामिल हो गया है।

केकेआर को 12 मुकाबलों में से पांच में मिली जीत
दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें पांच मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि सात मैच में हार का सामना करना पड़ है। केकेआर अंकतालिका में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। आईपीएल में कल यानी 11 मई को आईपीएल के 56वें मैच में केकेआर को आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट के अंतर से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 8 विकेट पर 149 रनों का स्कार किया। राजस्थान रॉयल्स ने 14वें ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। वरुण चक्रवर्ती को साल 2021 में वर्ल्ड कप के लिए खेलने का मौका मिला था, लेकिन खराब प्रदर्शन के वजह से और पुरी तरफ फिट ना होने के वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। फिलहाल, आईपीएल 2023 में वरुण चक्रवर्ती अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+