'इंसान से गलतियां होती हैं और मुझसे भी हुई', 17 साल बाद वायरल वीडियो पर हरभजन सिंह ने तोड़ी चुप्पी
Harbhajan Singh On Slapgate Video: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 17 साल पुराना वीडियो को लेकर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। आईपीएल 2008 के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। उस समय यह घटना सुर्खियों में रही थी। तब से ही इस घटना को स्लैपगेट के नाम से जानता है। अब आखिरकार भज्जी ने खुद इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है।
ललित मोदी ने शेयर किया था वीडियो (Harbhajan Singh On Slapgate Video)
17 साल बाद इस घटना का असली वीडियो सामने आने के बाद विवाद फिर से गरमा गया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क के साथ बातचीत के दौरान यह वीडियो दिखाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। इतना ही नहीं श्रीसंत की पत्नी ने भी ललित मोदी और क्लार्क को आड़े हाथों लिया।

हरभजन ने एक बार फिर मांगी माफी
इस वीडियो के वायरल होने पर हरभजन सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी। इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि हां, वीडियो वायरल हुआ है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैंने कई बार माना है कि मुझसे गलती हुई। इंसान से गलतियां होती हैं, मुझसे भी हुई। आज गणपति बप्पा के पास आया हूं और उनसे भी माफी मांगी है। अगर आगे भी कोई गलती होगी तो माफ करना। हम भूलने वाले हैं, आप बख्शने वाले।
हरभजन सिंह ने जताई नाराजगी
हरभजन ने एक बार फिर अपनी गलती मानते हुए कहा कि यह घटना अब अतीत का हिस्सा है, और इसे दोबारा उछालना ठीक नहीं है। हालांकि, हरभजन वीडियो लीक को लेकर खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वीडियो बाहर निकाला गया है, यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। शायद इसके पीछे किसी का स्वार्थ होगा। जो बात 18 साल पहले हो चुकी है, लोग भूल चुके हैं। फिर से याद दिलाना सही नहीं। जो हुआ, उसके लिए मुझे बुरा लगता है। खेल में ऐसा हो जाता है। गलती होती है और हम उसके लिए शर्मिंदगी महसूस करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications