Har Ghar Tiranga: भारतीय टीम पर चढ़ा तिरंगे का रंग, धोनी के बाद रोहित-कोहली ने बदली प्रोफाइल पिक्चर

देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त: देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के चलते देश में कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आम से लेकर खास तक हर कोई इसके जश्न में डूबा हुआ है। इस खास मौके पर भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है, देशभर में इसका असर देखने को मिल रहा है। आम से लेकर खास हर कोई अपने घर पर तिरंगा लगाने के साथ ही डीपी पर भी तिरंगा लगा रहा है। इसी क्रम में अब क्रिकेटर्स ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही प्रोफाइल पिक्चर भी चेंज की है।

रोहित-कोहली ने बदली डीपी

रोहित-कोहली ने बदली डीपी

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रोफाइल पिक्चर में राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। रोहित और कोहली ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर तिरंगा लगाया है, इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ऐसा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर तिरंगा लगाया था। इन क्रिकेटर्स के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदली है।

Recommended Video

    Har Ghar Tiranga: सचिन-इरफान पठान ने शेयर की वीडियो, कई खिलाड़ी भी शामिल | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    विराट कोहली का करियर

    विराट कोहली का करियर

    कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।

    रोहित शर्मा का करियर

    रोहित शर्मा का करियर

    रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 77 पारियों में उन्होंने 46.13 की औसत और 5.76 के स्ट्राइक रेट से 3137 रन बनाए हैं। रोहित ने टेस्ट में 14 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। 233 वनडे में रोहित ने 48.58 की औसत और 89.18 के स्ट्राइक रेट से 9376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 45 अर्धशतक और 29 शतक लगाए हैं। वहीं 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिटमैन ने करीब 32 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 3487 रन बनाए हैं। रोहित ने टी20 में 27 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+