Virat Kohli Bday: अनुष्का नहीं इस अभिनेत्री पर फिदा थे कोहली, कभी कहा था- 'नीली-नीली आंखें उसकी मैं क्या करूं'

Virat Kohli Crush: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्रिकेट के हर फार्मेट में विराट साबित हो चुके कोहली के दीवाने तो 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' यानी सचिन तेंदुलकर भी हैं।

विश्वपटल पर अपने खेल से भारत का सीना 56 इंच का करने वाले विराट कोहली आज निजी जीवन में दो क्यूट बच्चों के पापा हैं, अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वो अपने घर-संसार को संवारने में लगे हैं।

Virat Kohli Bday

वो और अनुष्का बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पॉवर कपल्स में से एक हैं, दोनों ही अपनी-अपनी दुनिया के दिग्गज हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को काफी निजी रखते हैं।

साल 2017 में कोहली-अनुष्का की हुई थी शादी

आपको बता दें कि कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने काफी वक्त तक अपने रिलेशन को गु्प्त रखा था लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि अनुष्का पर दिलों-जान से मरने वाले कोहली की फेवरेट अभिनेत्री अनुष्का कभी नहीं थीं बल्कि वो तो बॉलीवुड की उस अदाकारा के दीवाने थे, जिनकी आंखें नीली और काया छरहरी थी, जी हां यहां बात हो रही है 90 के दशक की स्टार हिरोईन 'करिश्मा कपूर' की।

एक इंटरव्यू में कोहली ने खुलासा किया था कि 'वो करिश्मा की क्यूटनेस पर फिदा थे और उनकी फिल्में हमेशा दो से तीन बार देखा करते थे। उन्होंने करिश्मा को कंपलीट पैकेज कहा था।'

'एक्टिंग, डॉसिंग, ब्यूटी और कॉमेडी में परफेक्ट'

कोहली ने ये भी कहा था कि 'करिश्मा एक्टिंग, डॉसिंग, ब्यूटी और कॉमेडी में परफेक्ट हैं, अब उनकी नीली-नीली आंखें हैं तो मैं क्या करूं।' हालांकि ये उन दिनों की बात है, जब कोहली 22-23 साल के हुआ करते थे। आज वो खुद सुपरस्टार हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

मालूम हो कि कोहली की एक लंबी फैन लिस्ट है, जिसमें लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है। लड़कियां तो आज भी इन पर जान छिड़कती हैं लेकिन दिल्ली का ये छोरा अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा पर बुरी तरह से फिदा है।

कमेंट बॉक्स में जरूर अपनी शुभकामनाएं लिखें

फिलहाल भारत के इस लोकप्रिय क्रिकेटर को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है। अगर आप भी अपने फेवरेट प्लेयर को बर्थडे विश करना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर अपनी शुभकामनाएं लिखें।

एक नजर कोहली के विराट करियर पर

  • विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 13,000 रन पूरे करने का कारनामा किया है।
  • कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।
  • कोहली ने वनडे में अब तक 295 मैचों में 13906 रन बनाए हैं।
  • कोहली के नाम वनडे में 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
  • टी 20 में भी अभी तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है,
  • उन्होंने इस फॉर्मेट में 4000 से अधिक रन बनाए हैं।
  • विराट कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट सीरीज़ में 500 से अधिक रन बनाए।
  • विराट ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने एक साल में 11 शतक लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+