Sanju Samson Birthday: 'तेरे बिना कैसे', सरेआम संजू सैमसन की पत्नी ने लुटाया प्यार, दिलचस्प है लव स्टोरी
Sanju Samson Birthday: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तानी करने वाले संजू सैमसन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजू सैमसन अपनी शानदार बैटिंग और बेहतरीन विकेटकीपिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। 11 नवंबर 1994 को जन्मे सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हाल ही में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगातार दो शतक लगाने का काम किया है।
संजू सैमसन के नाम अनोखा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शतक लगाया है और लगातार शतक जड़ने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है, आज अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं प्राप्त कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर संजू सैमसन की वाइफ ने भी उन पर जमकर प्यार लुटाया है।

सैमन की पत्नी ने लुटाया प्यार
जन्मदिन के मौके पर सैमसन अपनी पत्नी से दूर साउथ अफ्रीका में हैं। दूरी के बावजूद उनकी वाइफ चारुलता ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। जिसका शीर्षक है "तेरे बिना कैसे?" दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने शादी से पहले पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। सैमसन का जन्मदिन उनकी शादी की सालगिरह से ठीक एक महीने पहले पड़ता है।
दिलचस्प है लव स्टोरी
सैमसन और चारुलता की मुलाकात शादी करने से पांच साल पहले हुई थी। संजू सैमसन और चारुलता की मुलाकात पहले कॉलेज में हुई थी। संजू तब क्रिकेट में अपनी शुरुआत कर रहे थे, और चारुलता भी अपने करियर में व्यस्त थीं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई, और दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। संजू और चारुलता अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और खास पल सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। संजू ने कई बार अपनी पत्नी के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट्स भी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications