Happy Birthday Smriti Mandhana: नेशनल क्रश के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड, 26वें बर्थडे पर पढ़ें उनसे जुड़ी बातें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और नेशनल क्रश स्मृति मंधाना का आज 26वां बर्थडे है।

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और नेशनल क्रश स्मृति मंधाना का आज 26वां बर्थडे है। उनका जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। स्मृति के पापा का नाम श्रीनिवास मंधाना और मां का नाम स्मिता मंधाना है। इसके अलावा उनके भाई का नाम श्रवण है। भाई को क्रिकेट खेलते देखने के बाद ही स्मृति ने क्रिकेटर बनने की ठानी थी। महज 11 साल की उम्र में मंधाना अंडर-19 टीम के लिए चुनी गई थीं। धरेलू क्रिकेट में उन्होंने साल 2013 में गुजरात के खिलाफ 150 गेंदों में नाबाद 224 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। उस समय वह एक दिवसीय क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी थीं।

2013 में किया था डेब्यू

2013 में किया था डेब्यू

मंधाना ने 5 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस मैच में पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 36 गेंदों पर 39 रन बनाए थे। इस पारी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हो गई हैं। उन्होंने अपना डेब्यू वनडे मुकाबला 10 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। वहीं स्मृति ने अपना टेस्ट डेब्यू 13 अगस्त 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

पिक बॉल टेस्ट में शतक

पिक बॉल टेस्ट में शतक

मंधाना ने अपने करियर में अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 7 पारियों में उन्होंने 46.42 की औसत और 52.58 के स्ट्राइक रेट से 325 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक जड़े हैं। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 127 रन है। मंधाना पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने 74 वनडे की 74 पारियों में 42.5 की औसत और 84.24 के स्ट्राइक रेट से 2892 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम पांच शतक और 23 अर्द्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा 87 टी20 मैच की 85 पारियों में उन्होंने 25.73 की औसत और 120.15 के स्ट्राइक रेट से 2033 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 14 अर्द्धशतक दर्ज हैं।

कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

मंधाना को 2018 और 2021 में ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर नॉमिनेट किया गया। वह ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी के साथ दो बार राचेल हेहोफ्लिंट अवार्ड जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल करने के बाद मंधाना को 2018 में ICC द्वारा ODI प्लेयर ऑफ द ईयर भी नामित किया गया था। वह वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार दस अर्द्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 1000 रन का आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ 49 पारियां लीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+