Happy Birthday Rohit Sharma: 'हिटमैन' ने पूरे किए 36 साल, 60 फीट ऊंचे कटआउट के सामने फैंस ने मनाया बर्थडे
Rohit Sharma ka Birthday: रोहित शर्मा के बर्थडे पर हैदराबाद में जो 60 फीट ऊंचा कटआउट बनाया गया है वह किसी भी क्रिकेटर का सबसे ऊंचा है। वीडियो में देखिए फैंस कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं रोहित का जन्मदिन।

Happy Birthday Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले से पहले अपने कप्तान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर के दिन शाम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला है जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। रोहित के बर्थडे पर हैदराबाद में उनका करीब 60 फीट लंबा कटआउट बनाया गया है जो इस समय काफी चर्चाओं में है।
फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी और कप्तान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इस कटआउट के आसपास हैदराबाद में जमा हो गए। यह वीडियो आप यहां पर भी देख सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतना बड़ा कटआउट किसी भी क्रिकेटर के लिए अब तक का सबसे ऊंचा भी है।
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। और रोहित के बर्थडे पर तो कोहली के फैंस भी रोहित के लिए शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं।
मजेदार बात यह है कि आज से ठीक 10 साल पहले रोहित ने रिकी पोंटिंग से कमान लेकर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी। आईपीएल 2013 में उन्होंने अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी विजेता बनाया। उसके बाद से मुंबई इंडियंस ने चार और टाइटल जीतकर खुद को लीग इतिहास की सबसे सफल टीम बना लिया है।
धोनी के बाद रोहित का जीत प्रतिशत आईपीएल में सबसे ज्यादा है। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 58% मुकाबले जीत चुके हैं। आज रोहित अपने जन्मदिन पर अपनी टीम से जीत का तोहफा चाहेंगे क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम इस समय अंक तालिका में 7 मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ केवल 6 अंक बटोर कर नंबर 9 पर मौजूद थे।
रोहित के बल्ले से इस बार ज्यादा रन नहीं निकले हैं। देखना होगा कि आज के खास दिन मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा एक दूसरे को क्या गिफ्ट देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications