हार्दिक पांड्या को बर्थडे पर आई अग्स्त्य और नताशा की याद, शेयर किया अब तक का बेस्ट गिफ्ट

Happy Birthday Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनको अपने बेटे अग्स्त्य की याद सता रही है और उन्होंने इस अवसर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जहां पर उन्होंने यह भी बताया है कि उनको बेटे से क्या गिफ्ट मिला है। टीम इंडिया इस समय T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में मौजूद है और हार्दिक पांड्या बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर विश्व कप अभियान में भाग ले रहे हैं।

हैप्पी बर्थडे हार्दिक पांड्या

हैप्पी बर्थडे हार्दिक पांड्या

भारत ने एक बार वार्म-अप मुकाबला भी खेला है जहां हार्दिक ने 27 रनों की पारी खेली थी। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि, मैं अपने बेटे को अपने जन्मदिन पर मिस कर रहा हूं और मुझे बर्थडे पर बेस्ट गिफ्ट मिला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अग्स्त्य पिता हार्दिक के साथ क्रिकेट में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने अपने पापा को बल्ला गिफ्ट किया है। अग्स्त्य को डैडी के साथ घर के अंदर क्रिकेट खेलते हुए भी देखा जा सकता है।

पत्नी और बेटे को कर रहे हैं मिस

पत्नी और बेटे को कर रहे हैं मिस

मई 31 मई 2020 की बात है जब हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक से अपनी शादी की घोषणा की थी और बताया था कि वे दोनों एक बच्चे के माता-पिता भी होने वाले हैं। इन दोनों की मुलाकात एक नाइटक्लब में हुई थी और उसके बाद और भी मुलाकात होती रही जो बाद में एक रिश्ते में तब्दील हो गई और आज यह एक फैमिली हैं। नताशा एक सर्बियन मॉडल हैं वह एक अदाकारा भी हैं और बॉलीवुड की कुछ फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस 8 में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी।

परिवार भारत में है

परिवार भारत में है

हार्दिक को ना केवल बेटे की बल्कि पत्नी की याद भी आस्ट्रेलिया में सता रही है। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी नताशा के साथ एक पोस्ट किया था जहां उन्होंने लिखा है कि वे उनको मिस कर रहे हैं। नताशा ने भी यही फोटो अपनी इंस्टाग्राम फीड पर पोस्ट की हुई है और उन्होंने हार्दिक व बेटे अगस्त्य की फोटो भी पोस्ट की हुई है। यानी ये बात स्पष्ट है कि हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया में है लेकिन उनका परिवार भारत में है। वे निश्चित तौर पर अपने बर्थडे पर फैमिली के साथ होना चाहते थे लेकिन क्रिकेट कमिटमेंट के चलते वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।

हार्दिक पांड्या के कुछ दिलचस्प फैक्ट

हार्दिक पांड्या के कुछ दिलचस्प फैक्ट

यह साल हार्दिक के लिए काफी अच्छा रहा है। उनको पहली बार अपने करियर में कप्तानी मिली और वे गुजरात टाइटंस को उनके पहले ही सीजन में खिताब दिलाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही हार्दिक शेन वार्न के बाद ऐसे पहले कप्तान बन गए जिसने अपने पहले ही सीजन में अपनी आईपीएल टीम को खिताब जिताया। हार्दिक अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिसने एक T20 इंटरनेशनल मैच में 4 विकेट लेने के अलावा अर्धशतक लगाया है। हार्दिक ने पहली बार ही इस साल भारतीय क्रिकेट टीम की भी कप्तानी की जब टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेली थी। यह जून 2022 में हुआ था।

यहां देखें वीडियो-

हार्दिक अपने करियर में अभी तक 62 वनडे इंटरनेशनल और 49 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस विश्व कप में हार्दिक पांड्या पर नजरें रहेंगी और भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को शुरुआत करने जा रही है। मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। टीम इंडिया को ग्रुप दो में रखा गया है जिसमें बाकी टीम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+